औरैया की बेटी नेहा कुशवाहा को मिला राष्ट्रीय युवा पुरस्कार, पूर्वजों की याद में लगाए थे पौधे

समारोह में देशभर के चयनित 22 युवाओं को सम्मानित किया गया। सूची में जनपद की पर्यावरण प्रेमी नेहा कुशवाहा को भी राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिसके अंतर्गत एक प्रमाण पत्र, एक मेडल और ₹50000/- की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री, अनुराग सिंह ठाकुर ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 2017-18 और 2018-19 प्रदान किए। अनुराग ठाकुर ने अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2021 के उपलक्ष्य में, कृषि-उद्यम चुनौती एस.ओ.एल.वी.ई.डी 2021 (सामाजिक उद्देश्य-नीत स्वयंसेवी उद्यम विकास) की दस युवा विजेता उद्यमी टीमों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर युवा मामले और खेल मंत्रालय की सचिव उषा शर्मा;  संयुक्त राष्ट्र की रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर सुश्री डिर्डे बॉयड और युवा मामलों के संयुक्त सचिव असित सिंह उपस्थित थे।

प्रमाण पत्र, मेडल और ₹50000/- की पुरस्कार राशि

पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण योगदान के लिए भारत सरकार ने औरैया की बेटी को सम्मानित किया है। जिले की दिबियापुर निवासी नेहा कुशवाहा को युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने सम्मानित किया। समारोह में देशभर के चयनित 22 युवाओं को सम्मानित किया गया। सूची में जनपद की पर्यावरण प्रेमी नेहा कुशवाहा को भी राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिसके अंतर्गत एक प्रमाण पत्र, एक मेडल और ₹50000/- की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

नेहा कुशवाहा के पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाई गई मुहिम को NEXT INDIA TIMES ने दिखाया था। NEXT INDIA TIMES को दिए एक इन्टरव्यू में नेहा कुशवाहा ने बताया था कि वह कैसे और अब से इस मुहिम को चला रही है।   

‘पुरस्कार से देश की बेटियों में कुछ नया करने की उम्मीद’

इस उपलब्धि पर बात करते हुए नेहा कुशवाहा ने बताया कि “पिछले 6 वर्ष में पर्यावरण संरक्षण के लिए हमने अपनी मुहिम पूर्वजों की याद में पौधरोपण के तहत 2588 पौधे रोहित और दान किए हैं। यह कार्य तो मेरा प्रतीकात्मक है लेकिन हमारे इस कार्य से हजारों लोग जागरूक हुए हैं और उन्होंने भी विभिन्न अवसरों पर पौधरोपण करना शुरू किया है। मैं औरैया रत्न अवार्ड हेतु चयनित नहीं हो सकी लेकिन भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा प्राप्त ईमेल और सम्मान से मैं बहुत खुश हूं। यह पुरस्कार देश की बेटियों में कुछ नया करने की उम्मीद और प्राप्त धनराशि हमारे अभियान को गति देने में सहायक होगी।”

‘युवा एआई यानी ‘आत्मनिर्भर इनोवेशन’ के संचालक’

इन पुरस्कारों का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रीय विकास और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करना, युवाओं में समुदाय के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करना और इस प्रकार उनकी व्यक्तिगत क्षमता में अच्‍छे नागरिकों के रूप में सुधार करना एवं समाज सेवा सहित राष्ट्रीय विकास के लिए युवाओं के साथ काम करने वाले स्वयंसेवी संगठनों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता प्रदान करना है।

राष्‍ट्रीय युवा पुरस्‍कार (एनवाईए) 2017-18

क्र. सं.नामराज्‍य
व्‍यक्तिगत श्रेणी
 श्री सौरभ नावंदेमहाराष्‍ट्र
 श्री हिमांशु कुमार गुप्‍तामध्‍य प्रदेश
 श्री अनिल प्रधानओडिशा
 सुश्री देविका मलिकहरियाणा
 सुश्री नेहा कुशवाहाउत्‍तर प्रदेश
 श्री चेतन महादुप्रदेशीमहाराष्‍ट्र
 श्री रणजीतसिंह संजयसिंह राजपूतमहाराष्‍ट्र
 श्री महम्मद आजमतेलंगाना
 श्री मनीष कुमारदवेराजस्‍थान
 श्री प्रदीप महालाहरियाणा

नेहा को इस पौधरोपण अभियान के लिए प्रेरित करने वाले मार्गदर्शक एवं सहयोगी विज्ञान शिक्षक मनीष कुमार का कहना है कि “7 मार्च 2015 से शुरू की गई इस छोटी सी मुहिम ने आज एक अभियान का रूप ले लिया है । हम आजीवन संकल्प के साथ पौधे रोपित और दान करके लोगों को जागरूक करते रहेंगे।”

‘बेटियां किसी से कम नहीं’

नेहा को दिए गए राष्ट्रीय युवा पुरस्कार की सूचना से स्वामी विवेकानन्द इण्टर कालेज सहार में भौतिक विज्ञान प्रवक्ता पद पर कार्यरत पिता रामेन्द्र सिंह कुशवाहा काफी खुश और उत्साहित दिखे। उनका कहना है कि बेटियां किसी से कम नहीं होती हैं बशर्ते उन्हें सही मार्गदर्शन, अच्छा माहौल और उचित अवसर उपलब्ध कराए जाएं।

दिबियापुर में खुशी की लहर

नेहा की इस उपलब्धि पर पूर्व प्रधान शिवनाथ गुप्ता, गणित शिक्षक विपुल कुमार, हिंदी प्रवक्ता दीप नारायण, विज्ञान शिक्षक मोहित सिंह, गांधी कॉलेज एरवाकटरा के शिवराज सिंह राजपूत व प्रेमचंद्र , ब्लेस इंडिया के निदेशक अशोक शाक्य, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रबंधक राघव मिश्रा एवं पूर्व प्रधानाचार्य नवीन अवस्थी आदि ने बधाई और शुभकामनाएं दी।

देश और विदेश की ताज़ातरीन खबरों को देखने के लिए हमारे चैनल को like और Subscribe कीजिए
Youtube- https://www.youtube.com/NEXTINDIATIME
Facebook: https://www.facebook.com/Nextindiatimes
Twitter- https://twitter.com/NEXTINDIATIMES
Instagram- https://instagram.com/nextindiatimes
हमारी वेबसाइट है- https://nextindiatimes.com
Google play store पर हमारा न्यूज एप्लीकेशन भी मौजूद है

विज्ञापन के लिए संपर्क करें- contact@nextindiatimes.com

Related Articles

Back to top button