धूमधाम से हुई परिणीति-राघव की सगाई, कार्यक्रम में पहुंची ये हस्तियां

मुंबई। बॉलीवुड की बबली गर्ल परिणीति चोपड़ा शनिवार को सगाई कर रही हैं। राष्ट्रीय दिल्ली के कपूरथला हाउस में शाम 8 बजे सगाई समारोह हुआ। यह इंडिया गेट के निकट है। इस समारोह में सिनेमा और राजनीति की दुनिया से करीब 100 मेहमानों ने शिरकत की।
लंदन से परिणीति की कजिन प्रियंका चोपड़ा भी शनिवार को दिल्ली पहुंच चुकी थीं। करण जौहर और मनीष मल्होत्रा भी दिल्ली पहुंचने गए थे। परिणीति और राघव की डेटिंग की खबरें बीते कुछ महीनों से लगातार चल रही हैं। हालांकि, दोनों ने कभी इस पर खुलकर बात नहीं की, लेकिन उन्हें लगातार कभी लंच तो कभी साथ में डिनर करते हुए देखा गया। इसके अलावा दोनों आईपीएल मैच भी साथ में एंजॉय करते हुए नजर आए थे। परिणीति अपने हमदम राघव चंड्ढा के साथ 13 मई को सगाई कर चुकी हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने भाई सिद्धार्थ और परिणीति चोपड़ा के पापा के साथ भी वेन्यू के बाहर पोज दिया। दिग्गज कपिल सिब्बल भी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में पहुंचे। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, राजीव शुक्ला, मेघालय के मुख्यमंत्री सीके संगम, आदित्य ठाकरे, कांग्रेस नेता पी चिदंबरम पहुंचे थे।
राघव चड्ढा पंजाब से राज्यसभा सदस्य हैं। वो आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के काफी खास माने जाते हैं। वो पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। उन्हें पिछले साल पंजाब सरकार का सलाहकार बनाया गया था। 2020 में दिल्ली विधानसभा चुनाव राजेंद्र नगर सीट से लड़ा और विजयी हुए। 2022 में राघव पंजाब में सरकार बनने पर वहां से राज्यसभा सदस्य बने और दिल्ली के राजेंद्र नगर से विधायक के पद से त्यागपत्र दे दिया।
Tag: #nextindiatimes #raghavchaddha #parineeti #engagement