भारतीय पार्टी लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने सचिन श्रीवास्तव
लेकिन आज के राजनीतिक दौर में अधिवक्ताओं को वो सम्मान नहीं मिल रहा है जिसके वो हकदार है। इसलिए पार्टी का प्रयास है कि बेरोजगार युवाओं और ज्यादा से ज्यादा अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ा जाए। जल्द ही प्रदेश स्तर पर सदस्यता चलाया जाएगा।

लखनऊ – भारतीय पार्टी लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा एडवोकेट ने सामाजिक कार्यकर्ता, मीडिया और कानून के क्षेत्र में नाम रोशन करने वाले सचिन कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत किया।
इस अवसर पर नव नियुक्त राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री श्रीवास्तव ने कहा पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसका पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से पालन करूंगा और कहा भारतीय पार्टी लोकतांत्रिक की स्थापना गरीब, मध्यम वर्ग, बेरोजगार एवं वकीलों के उत्थान के लिए किया गया है। बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना, जन भागीदारी से जरूरत मंद लोगों स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना।

मुफ्त कानूनी सहायता देने जैसी अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं मे पार्टी पिछले कई वर्षों से काम कर रही है। आगे उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में बिहार में सम्पन्न ग्राम मुखिया के चुनाव में कई पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। इसी क्रम में अधिवक्ताओं को पार्टी से विशेषकर जोड़ा जा रहा है। एक अधिवक्ता समाज का प्रहरी होता है।