चिकित्सक उमाकांत गुप्ता के अपहरण में फरार चल रहे बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

धौलपुर पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए आगरा के चिकित्सक उमाकांत गुप्ता के अपहरण की वारदात में शामिल रहे 25-25 हजार के इनामी दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों के कब्जे से अवैध हथियार एवं जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने बताया कि 13 जुलाई 2021 को आगरा शहर के चिकित्सक डॉक्टर उमाकांत गुप्ता का कुख्यात बदमाश बदन सिंह ने अपनी गैंग के साथ अपहरण किया था। अपहरण की योजना को सुनियोजित तरीके से अंजाम देने की भूमिका चिकित्सक की प्रेमिका संध्या की रही थी। जिला पुलिस की सतर्कता की बदौलत आगरा पुलिस के सहयोग से चिकित्सक उमाकांत गुप्ता को चंबल के बीहड़ों से मुक्त करा लिया था।
इस दौरान पुलिस ने अपहरण के आरोप में संध्या एवं उसके सहयोगी पवन को हिरासत में लेकर आगरा पुलिस को सुपुर्द किया था। चिकित्सक को सकुशल मुक्त कराने के बाद आगरा पुलिस एवं धौलपुर पुलिस संयुक्त रूप से बदमाश गैंग को खत्म करने के लिए अभियान चला रही थी। लेकिन गत दिवस आगरा पुलिस ने अपहरणकर्ता गैंग के मुख्य मुखिया बदन सिंह एवं उसके सहयोगी को एनकाउंटर में आगरा पुलिस ने ढेर कर दिया।

वारदात में शामिल रहे अन्य बदमाश फरार चल रहे थे। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। चिकित्सक के अपहरण में शामिल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश 28 वर्षीय भोला पुत्र मानसिंह ठाकुर को मछरिया मोड़ से गिरफ्तार किया है। दूसरी कार्रवाई में सीओ सिटी प्रवेंद्र कुमार ने पुलिस टीम के साथ कोतवाली थाना इलाके के वनखंडी मंदिर के पास वारदात की योजना बनाते हुए 25 हजार के इनामी 30 वर्षीय बदमाश रामकेश गुर्जर पुत्र राजेंद्र गुर्जर को गिरफ्तार किया है।
दोनों बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने एक-एक अवैध देसी तमंचा के साथ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चिकित्सक की अपहरण की योजना में शामिल रहे एक अन्य बदमाश ने आगरा पुलिस के समक्ष समर्पण किया है। जिला पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाशों पर आगरा पुलिस की तरफ से इनाम घोषित किया हुआ है। बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। अनुसंधान के दौरान गैंग के अन्य सदस्यों की जानकारी मिलने के साथ अन्य वारदातें खुल सकती हैं।
संवाददाता- राकेश गोस्वामी, धौलपुर, नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स
देश और विदेश की ताज़ातरीन खबरों को देखने के लिए हमारे चैनल को like और Subscribe कीजिए
Youtube- https://www.youtube.com/NEXTINDIATIME…
Facebook: https://www.facebook.com/Nextindiatimes
Twitter- https://twitter.com/NEXTINDIATIMES
Instagram- https://instagram.com/nextindiatimes
हमारी वेबसाइट है- https://nextindiatimes.com
Google play store पर हमारा न्यूज एप्लीकेशन भी मौजूद है