यूक्रेन महासंकट में भारतीयों के लिए संजीवनी बना आपरेशन गंगा, 240 छात्रों को लेकर दिल्ली पहुंची 6वीं फ्लाइट
यूक्रेन महासंकट में भारतीयों के लिए संजीवनी बना आपरेशन गंगा, 240 छात्रों को लेकर दिल्ली पहुंची 6वीं फ्लाइट

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का आज पांचवा दिन है। इस बीच वहां के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। हालाँकि, इस महासंकट से यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने का प्रयास भारत सरकार द्वारा जारी है, जिसे ऑपरेशन गंगा नाम दिया गया है। इसके तहत आज 240 भारतीय छात्रों को लेकर 6वीं फ्लाइट दिल्ली पहुंची। इस बारे में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि भारत द्वारा एडवाइजरी जारी किए जाने के बाद से लगभग 8,000 भारतीय नागरिक यूक्रेन छोड़ चुके हैं।

उन्होंने कहा, निकासी के प्रयास जारी हैं। जमीन पर स्थिति जटिल बनी हुई है। कहीं कहीं स्थिति चिंताजनक है, लेकिन हम अपने निकासी के प्रयास को तेज करने में सक्षम हैं। वहीँ, अब तक 1,400 भारतीय नागरिकों को लेकर छह उड़ानें भारत आ चुकी हैं।