तेजी से बढ़ रहे Eye Flu के मरीज, यहां जानें लक्षण और बचाव के उपाय

डेस्क। बारिश और उमस के बीच इन दिनों आई फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश के लगभग सभी राज्यों से आई फ्लू के मरीज सामने आ रहे हैं। एकदम से आई फ्लू के बढ़ते केसेस से लोगों में डर बना हुआ है।
ऐसे में आज हम जानेंगे कि आई फ्लू क्या है, ये कैसे होता है और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए। आई फ्लू आंखों का इन्फेक्शन है। इसे कंजंक्टिवाइटिस, पिंक आई, रेड आई भी कहते हैं। इसमें आंखों के सफेद हिस्से में इन्फेक्शन फैल जाता है। जिससे पेशेंट को देखने में काफी परेशानी होती है। यह इन्फेक्शन पैदा करने वाले वायरस की वजह से किसी को भी हो सकता है।
आई फ्लू के लक्षणों की बात करें, तो इस संक्रमण में मरीज की आंखें लाल हो जाती है, आंखों में सूजन हो जाती है, आंखों से लगातार पानी और गंदगी निकलती रहती है। साथ ही आंखों में जलन, चुभन और दर्द होता है। यह संक्रमण कम से कम एक हफ्ते तक बना रहता है।
सबसे चिंता की बात यह है कि यह आई टू आई कांटेक्ट से तेजी से फैलता है। इसके अलावा मरीज के किसी के संपर्क में आने से भी यह फैल सकता है। इसके लिए कई आई ड्राप और दवाएं हैं जिससे आप आसानी से राहत पा सकते हैं। अगर आपको आई फ्लू हो गया है, तो सबसे पहले तो बाकी लोगों से दूरी बनाकर रखें। आई फ्लू होने पर काला चश्मा पहन लेना चाहिए। कॉन्टेक्ट लेंस, तौलिया और रूमाल के इस्तेमाल से भी आपको बचना होगा। भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी जाने से बचें।
Tag: #nextindiatimes #EyeFlu #medicine