आज इन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, पढ़ें राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज मेष राशि के जातक परिवार की जरूरतों और समस्याओं पर पूरा फोकस करेंगे। परिवार को आज समय भी देंगे। पैसों के मामले में आज का दिन बेहतर रहेगा। धन संपत्ति से संबंधित कोई अच्छी डील हो सकती है, जिससे धन लाभ होगा। माता से भी आज लाभ की प्राप्ति होगी। कार्य में सफलता मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। दांपत्य जीवन किसी बात को लेकर शाम के समय तनाव हो सकता है। घर पर किसी से वाद-विवाद उलझने से बचें। सेहत नरम-गरम रहेगी। आर्थिक मामलों लापरवाही से बचें।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)
वृषभ राशि के लिए आज का दिन लाभप्रद होगा। परिवार में किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आज वह दूर सकता है, आपके रिश्ते में सुधार दिखेगा। पारिवारिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी से भरपूर सहयोग और सुख प्राप्त होता दिख रहा है। संतान पक्ष की ओर से आपके लिए दिन आनंददायक रहेगा। बच्चों की कार्यकुशलता और व्यवहार से आपका सम्मान बढेगा। वैसे आज आपका मन कुछ दुविधा में रहेगा, मन में कई तरह के भाव आते रहेंगे जो आपको विचलित कर सकते हैं। जल्दबाजी में निर्णय लेने से आपको बचना होगा।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज अपने अंदर की ऊर्जा और कल्पना शक्ति को जगाना होगा। ऐसे कर पाएंगे तो आज आपके कई अटके हुए और रुके हुए काम आज बन सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आज आपको पूर्व में किए गए कार्य के लिए लोग याद करेंगे। आपका महत्व और प्रभाव भी आज बढ़ता हुए दिख रहा है। लेखन, कला एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के विवाह की बात भी आज आगे बढेगी। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको सफलता मिलने की संभावना रहेगी।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अनुकूल नहीं दिख रहा है। इनको आज सेहत के प्रति बहुत ही सजग रहना होगा, क्योंकि आज आपकी तबीयत कुछ नासाज रह सकती है। अगर आप पहले से ही किसी समस्या से पीड़ित हैं तो आज आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आपके लिए आज सलाह है कि सेहत के मामले में आप किसी भी तरह से लापरवाही करने से बचें और जरूरत के हिसाब से चिकित्सक से सलाह जरूर लें, नहीं तो भविष्य में बीमारी बढ़ सकती है। परिवार में आज सुख शांति का मूल मंत्र रहेगा वाणी और व्यवहार को संतुलित रखें। वैवाहिक जीवन और लव लाइफ में आज आपके रिश्तों में प्यार बढ़ेगा और अपने साथी पर आपका भरोसा गहरा होगा।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कामकाज के लिहाज से व्यस्तता वाला रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपके प्रेम और खुशी का माहौल रहेगा। आज बच्चों से संबंधित कोई काम पूरा हो जाने से मानसिक संतुष्टि मिलेगा। जीवनसाथी और बच्चों की सफलता से आपका मनोबल बढेगा। नौकरी करने वाले जातकों को आज कार्यक्षेत्र में सम्मान और पद प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है। आपके लिए आज सलाह है कि स्थिति और परिस्थिति जैसी हो क्रोध और वाणी को कंट्रोल में रखे।
कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज कन्या राशि के जातकों पर भाग्य मेहरबान हो रहा है। आज आपकी कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है। आपको आज छोटी दूरी की यात्रा करने का मौका मिलेगा, जो आपके लिए सुखदायक रहेगी और आपको आर्थिक लाभ भी दिलाएगी। पारिवारिक जीवन में कुछ अशांति रह सकती है। लेकिन दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। प्रेम संबंध के मामलों में परिजनों का विरोध हो सकता है। आज धन की आज शाम आप परिवार की खुशी के लिए कुछ पार्टी का आयोजन कर सकते हैं या कोई चाहत पूरी कर सकते हैं।
तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि के जातक आज अपने काम और कर्तव्य के प्रति गंभीर रहेंगे, इसका फायदा भी आज इनको अपने कार्यक्षेत्र में प्राप्त होगा। अपने कारोबार को गति देने के लिए आज तुला राशि के जातक कोई डील कर सकते हैं अथवा किसी किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में आज आपको पिता और वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। फैमिली बिजनस में आपको परिवार का सपोर्ट प्राप्त होगा जिससे आपकी कोई परेशानी दूर हो सकती है। बच्चों की किसी जरूरत और अपेक्षा को आप पूरा कर पाएंगे जिससे बच्चों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। रचनात्मक दृष्टिकोण से किए गए आपके प्रयास आज सफल रहेंगे। आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं, जिसका आपको फायदा मिलेगा।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वालों का परिवार में पिता और पिता समान किसी व्यक्ति से मतभेद हो सकता है। मूड आज किसी न किसी बात को लेकर खराब रहेगा और आपके स्वभाव में चिड़चिड़ाहट दिखेगा। कार्यक्षेत्र में आज उच्च अधिकारी से तालमेल बनाकर रखें नहीं तो इनकी नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। वैसे आज की अच्छी बात है कि, आपको आर्थिक योजनाओं का लाभ मिलेगा। नौकरी में आज जो लोग बदलाव करना चाह रहे हैं या नौकरी प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें आज सफलता मिलेगी। आज वृश्चिक राशि वालों के सितारे यह भी कहते हैं कि माता की सेहत का ध्यान रखें, आज उनकी सेहत कुछ नरम रह सकती है।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज धनु राशि से तृतीय चल रहे चंद्रमा इनके लिए शुभ स्थिति का निर्माण कर रहे हैं। आज धनु राशि वालों का प्रभाव और पराक्रम बढेगा। कार्यक्षेत्र में आज प्रगति होगी और सरकारी क्षेत्र के काम में भी आज धनु राशि के जातक सफलता पा सकते हैं। इन्हें आज अचानक लाभ और उपहार की प्राप्ति हो सकती है। आज पारिवारिक जीवन कुछ शुभ और मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम और तालमेल बना रहेगा। दोस्तों और निकट संबंधियों के साथ आज मौज मस्ती का कार्यक्रम भी चल सकता है। आज पारिवारिक जरूरतों के ऊपर आपको धन खर्च करना होगा।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
सितारे बता रहे हैं कि आज मकर राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन प्रेम और सद्भाव से परिपूर्ण रहेगा। इनके रिश्तों में कोई तनाव चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा और आपसी तालमेल और सहयोग बढ़ेगा। आज बुद्धि और विवेक से आप अपने कार्यों में खूब सफलता हासिल कर पाएंगे। कारोबार में आज आपको आर्थिक उतार-चढाव का सामना करना पड़ सकता है, बिजनस में पूंजी की कमी से आप किसी योजना को टाल सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि आज आप अपने हाथ समेटकर चलें, गैर जरूरी खर्च होने के संयोग बनते दिख रहे हैं। वाणी में संतुलन और मधुरता बनाए रखना आपके कारोबार और परिवार के लिए जरूरी होगा।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि के जातकों को आज माता से सुख और लाभ मिलेगा। लेकिन किसी बात को लेकर मानसिक तनाव बना रह सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी कोई बातचीत आगे बढ़ेगी। मनोकामना पूर्ति से मन आपका उत्साहित । इसके बाद अधिकांश समय घरेलू कामकाज निपटाने में व्यतीत होगा, शाम को आनंद प्राप्ति के अवसर मिलेंगे, खर्चों पर नियंत्रण रखने का पूरा प्रयास रहेगा, फिर भी परिवार की खुशी के लिए खर्च करना पड़ेगा। आज कुंभ राशि के जातकों को उदर संबंधी परेशानी हो सकती है, खानपान का ध्यान रखें।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज मीन राशि वालों का साहस और पराक्रम बढेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आप शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। प्यार के मामले में आज का दिन रोमांटिक रहेगा। सहकर्मियों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त कर पाएंगे। पिता से आपके संबंध बेहतर होंगे। आज दोपहर के आसपास धन का आगमन अन्य दिनों की तुलना में अधिक होने से खुशी मिलेगी। दोपहर तक कोई इच्छा पूरी होने से मन में प्रसन्नता रहेगी।
Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope