MLC चुनाव में भाजपा को मिली इतनी सीटें, जानें सपा का क्या हुआ हाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव (MLC) में भारतीय जनता पार्टी चार सीटों पर जीत दर्ज करती दिख रही है। वहीं, एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने बढ़त बनाई हुई है। ऐसे में MLC चुनाव में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी शानदार सफलता दर्ज करती दिख रही है। बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक सीट, गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक सीट, कानपुर-उन्नाव स्नातक खंड और झांसी-इलाहाबाद शिक्षक खंड सीट और कानपुर शिक्षक खंड सीट (MLC) पर हुए चुनाव का परिणाम घोषित किया जा रहा है।
कानपुर शिक्षक सीट पर निर्दलीय राम बहादुर चंदेल जीत गए हैं। भाजपा के जयपाल सिंह व्यस्त ने बरेली-मुरादाबाद खंड सीट पर जीत की हैट्रिक लगाई है। चुनाव में 6728 वोट अवैध घोषित किए गए। बरेली-मुरादाबाद स्नातक खंड सीट पर हुए विधान परिषद चुनाव में भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाई है। भाजपा उम्मीदवार जयपाल सिंह व्यस्त को तीसरी बार जीत मिली है। जयपाल सिंह व्यस्त ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार शिव प्रताप सिंह को 51,257 वोटों के बड़े अंतर से हराया। जयपाल सिंह व्यस्त को कुल 66,179 वोट मिले। वहीं, सपा प्रत्याशी शिव प्रताप सिंह को केवल 14,922 वोटों से संतोष करना पड़ा।
झांसी-इलाहाबाद खंड शिक्षक एमएलसी (MLC) चुनाव के नतीजों में भाजपा को बड़ी सफलता मिली है। भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल तिवारी ने पहले ही राउंड से बढ़त बना ली थी। उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र प्रताप पटेल को हराया है। यहां पर तीन बार 3 बार से लगातार एमएलसी रहे निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश त्रिपाठी ने बड़े पैमाने पर वोट काटा है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद चुनाव में जीत के बाद कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने इसे भाजपा सरकार की नीतियों के आधार पर लोगों के समर्थन मिलने की बात कही है। यूपी की 5 सीटों पर हुई विधान परिषद चुनाव में भाजपा को 4 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है। इसको लेकर पार्टी में काफी उत्साह दिख रहा है। सीएम योगी ने अपने संदेश में कहा कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनाव में विजयी सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई। उन्होंने इसे पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही डबल इंजन सरकार के प्रति जनता के विश्वास की जीत करार दिया।
Tag: #nextindiatimes #cmyogi #adityanath #uttarpradesh #mlc #politics #election #sp #seat #kanpur #lucknow