G20 Summit की मेजबानी 2026 में करेगा अमेरिका, चीन ने जताई आपत्ति

नई दिल्ली। अमेरिका ने 2026 में G20 Summit की मेजबानी करने की पुष्टि की है। 2026 में यह G20 Summit राजधानी वाशिंगटन में आयोजित किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स में व्हाइट हाउस के हवाले से शनिवार को जारी बयान के आधार पर यह जानकारी दी गई है। उधर चीन ने अमेरिका के G20 Summit की अध्यक्षता पर आपत्ति जताई है।
यह भी पढ़ें-G20 Summit का आज दूसरा दिन, ब्राजील व इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ने PM मोदी को सौंपा पौधा
माडिया रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस ने कहा कि भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित G20 Summit सबसे गंभीर मुद्दों का समाधान खोजने की दिशा में एक बड़ा कदम है। व्हाइट हाउस का यह बयान दिल्ली की घोषणा के तुरंत बाद आया था। व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिका भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत हुई प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसकी शुरुआत 2024 में ब्राजील और 2025 में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति बनने से होगी।
मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि अमेरिका ने अफ्रीकी संघ के जी-20 के स्थायी सदस्य के रूप में शामिल होने का स्वागत किया है। अफ़्रीका वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। गौरतलब है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अफ्रीकी संघ के जी-20 के 21वें सदस्य के तौर पर शामिल होने की घोषणा की थी।
खबरों के मुताबिक,व्हाइट हाउस पहले ही घोषणा कर चुका है कि वह 2026 में G20 Summit की मेजबानी करेगा। बता दें, हर साल जी20 के मेजबानी करने वाले सदस्य देश आपस में बदलते रहते हैं। बाइडन प्रशासन की घोषणा को लेकर रूस समर्थित एक चीनी अधिकारी का कहना है कि अमेरिका के फैसले को पलटे जाने की संभावना कम है। चीन ने अमेरिका के G20 की अध्यक्षता पर आपत्ति जताई है, जिसका कारण ताइवान है। चीन अमेरिका और ताइवान की बढ़ती नजदीकियों और प्रौद्योगिकियों के निर्यात से परेशान है।
Tag: #nextindiatimes #G20Summit #America #China