भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति का मंथन कहा केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचायेंगे।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 31 एवं 1 अगस्त को जयपुर में आयोजित की गई थी। बैठक में संगठन के विस्तार, जिलों में नई कार्यकारिणी के गठन तथा मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने पर मंथन हुआ।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 31 एवं 1 अगस्त को जयपुर में आयोजित की गई थी। बैठक में संगठन के विस्तार, जिलों में नई कार्यकारिणी के गठन तथा मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने पर मंथन हुआ।

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेकर वापस लौटी भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पल्लवी गर्ग गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया के बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ अलका मुद्रा, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, वरिष्ठ भाजपा नेत्री सांसद दिया कुमारी, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा ,राष्ट्रीय मंत्री डॉ अलका गुर्जर, राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा दीप्ति जी रावत एवं राज्यसभा सदस्य भारती बेन सियाल सहित अन्य ने प्रदेश के सभी जिलों से आए महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षों को मार्गदर्शन दिया।

बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की सभी जिला अध्यक्षों से मोदी सरकार के कामकाज व कल्याणकारी विकास योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। बैठक में कोरोना काल के दौरान भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सेवा ही संगठन के तहत किए गए कार्य पर मंथन हुआ तथा महिला मोर्चा द्वारा कोरोना काल मे गरीब एवं जरूरतमंदों को भोजन आदि वितरण की व्यवस्था को भी सराहा गया। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ अलका मूंदड़ा ने सभी जिला अध्यक्षों को एक सप्ताह में जिला कार्यकारिणी के गठन तथा एक पखवाड़े में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी के गठन में भाजपा की रीति नीतियों को समझने वाली तथा समर्पित भाव से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाए। इसके अलावा कार्यकारिणी में समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व होना चाहिए। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पल्लवी गर्ग गोस्वामी ने बताया के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सभी संभागों ने कोरोना से निपटने में केंद्र सरकार की भूमिका एवं कुशल प्रबंधन की सराहना की गई।

रिपोर्ट : राकेश कुमार गोस्वामी

देश और विदेश की ताज़ातरीन खबरों को देखने के लिए हमारे चैनल को like और Subscribe कीजिए
Youtube- https://www.youtube.com/NEXTINDIATIME
Facebook: https://www.facebook.com/Nextindiatimes
Twitter- https://twitter.com/NEXTINDIATIMES
Instagram- https://instagram.com/nextindiatimes
हमारी वेबसाइट है- https://nextindiatimes.com
Google play store पर हमारा न्यूज एप्लीकेशन भी मौजूद है

Related Articles

Back to top button