होली से पहले बड़ा झटका, महंगा हुआ LPG सिलेंडर, जानें आपके शहर में क्या हैं नए दाम

नई दिल्ली। मार्च महीने की शुरुआत होते ही आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। बता दें कि 8 महीने बाद घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है। इतना ही नहीं इसके साथ ही कमर्शियल गैस सिलेंडर में भी बढ़ोतरी की गई है। होली के त्यौहार से पहले ये आम जनता के लिए बड़ा झटका है। जुलाई 2022 के बाद अब घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़े हैं।

राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की बात की जाए तो इसमें रिकॉर्ड 350.50 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है। बढ़े हुए रेट के बाद अब कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम राजधानी दिल्ली में 1,769 से बढ़कर 2,119.5 हो गए है। मुंबई में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर 1,721 रुपए से बढ़कर आप 2,071.5 रुपए हो गए हैं। चेन्नई में 2,268 रुपए हो गए हैं।

14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिसके बाद अब राजधानी दिल्ली में 1,053 से बढ़कर 1,153 रुपए हो गए हैं। मुंबई में 1,102.5, चेन्नई में 1,118.5 तो कोलकाता में 1,129 में अब घरेलू गैस सिलेंडर मिलेगा। घरेलू सिलेंडर की कीमतें 8 महीने बाद बढ़ाई गई हैं। अगर एलपीजी सिलेंडर के खपत की बात की जाए तो सबसे ज्‍यादा इस्‍तेमाल रसोई में होता है।

इन शहरों में आज इस रेट पर मिल रहे रसोई गैस सिलेंडर:

रांची 1160.5
पटना 1201
लेह 1299
आईजोल 1260
श्रीनगर 1219
कन्या कुमारी 1187
अंडमान 1179
शिमला 1147.5
डिब्रूगढ़ 1145
लखनऊ 1140.5
उदयपुर 1132.5
इंदौर 1131
कोलकाता 1129
देहरादून 1122
चेन्नई 1118.5
आगरा 1115.5
चंडीगढ़ 1112.5
विशाखापट्टनम 1111
अहमदाबाद 1110
भोपाल 1118.5
जयपुर 1116.5
बेंगलुरू 1115.5
मुंबई 1112.5
दिल्ली 1103

Tag: #nextindiatimes #lpg #cylinder #india #costly #nitnews #commercial #cost

Related Articles

Back to top button