नगर निकाय चुनाव: आज शाम थम जाएगा प्रचार, सभी दलों ने झोंक दी ताकत

लखनऊ। आज नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण के प्रचार का आखिरी दिन है। शाम छह बजे से प्रचार थम जाएगा। चार मई को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्ति से 48 घंटे पूर्व यानी, दो मई शाम छह बजे से प्रचार बंद हो जाएगा।

इसी के साथ चुनावी शोर तो थम जाएगा लेकिन प्रत्याशियों एवं दलों का संपर्क के माध्यम से जातीय समीकरणों को साधने पर जोर होगा। शाम पांच बजे के बाद न तो नुक्कड़ सभा हो सकेगी और न ही प्रत्याशी या समर्थक हुजूम में जनसंपर्क कर सकेंगे। यूपी में मैदान में उतरे सभी प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने के लिए लगातार नुक्कड़ सभा, बाइक रैली, जनसभा का आयोजन कर रहे हैं। मतदान चार मई को होना है, लिहाजा दो मई की शाम पांच बजे प्रचार का शोर थम जाएगा। पांच बजे के बाद लाउडस्पीकर से कोई भी प्रत्याशी प्रचार नहीं कर सकेगा। इसके अलावा रैली और सभाएं भी नहीं हो सकेंगी। शाम पांच बजने के बाद प्रशासनिक अमला भी पूरी सतर्कता के बाद सक्रिय हो जाएगा। पांच बजे के बाद अगर किसी भी प्रत्याशी का प्रचार होते पाया गया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की रूपरेखा भी प्रशासन ने तैयार की है।

यह भी पढ़ें- देवरिया में ये क्या बोल गए CM योगी,-“ऐसी गलती न करें कि पूरे नगरवासियों को भुगतना पड़े…”

उधर, प्रशासन की ओर से चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पर्यवेक्षक एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम का परीक्षण किया गया। पोलिंग पार्टियां बुधवार को केपी मैदान से रवाना होंगी। इसे लेकर भी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अफसरों ने सोमवार को केपी मैदान का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान प्रेक्षक आलोक कुमार, डीएम संजय कुमार खत्री, सीडीओ गौरव कुमार, एसडीएम वित्त एवं राजस्व जगदम्बा सिंह आदि मौजूद रहे।

नगर निकाय चुनाव में बवाल की आशंका को देखते हुए 34 अति संवेदनशील प्लस बूथ बनाए गए हैं। इनमें 25 नगर निगम में अति संवेदनशील प्लस बूथ बनाए गए हैं। नगर निगम चुनाव में पांच पिंक बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर महिला मतदान कर्मियों की ही ड्यूटी लगाई जाएगी। सुरक्षा में भी महिला पुलिस की ड्यूटी रहेगी।

Tag: #nextindiatimes #election #Campaigning

Related Articles

Back to top button