जीता हुआ मैच हार गई मुंबई इंडियंस, लखनऊ ने कुछ ऐसे रौंदा

स्पोर्ट्स। आईपीएल 2023 के 63वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 5 रन से हरा दिया। अगर एमआई यह मैच अपने नाम करने में सफल रहती तो वह प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के एक कदम और नजदीक पहुंच जाते। 178 रन के टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई 172 रन ही बना पाई और 5 रन से हार गई।
हालांकि इस मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों से कुछ बड़ी गलतियां भी हुई हैं, जिसकी वजह से उन्हें यह मैच गंवाना पड़ा। तो आइये ऐसे में नजर डालते हैं मुंबई के उन खिलाड़ियों पर जिन्होंने लखनऊ के खिलाफ विलन की भूमिका निभाई। 178 रन के टारगेट का पीछा करते हुए नेहल वढेरा ने काफी धीमी पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट 100 का भी नहीं था। नेहल ने 20 गेंद में 80 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 16 रन बनाए। उन्होंने मुंबई की हार में अहम भूमिका निभाई।
टिम डेविड ने लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी की आखिरी गेंद पर बाउंड्री पर मार्कस स्टोयनिस का एक कैच छोड़ा था। इतना ही नहीं बल्कि वह गेंद को बाउंड्री के अंदर रखने में भी सफल नहीं हो पाए, जिसके चलते पारी की अंतिम गेंद पर छक्का लग गया। बता दें कि मुंबई मैच सिर्फ 5 रन से हारी है। अगर टिम वह कैच पकड़ लेते या छक्का रोक लेते तो मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था।

मुंबई इंडियंस के अनुभवी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने भी लखनऊ के खिलाफ काफी निराश किया। वह एक सीनियर बल्लेबाज हैं और उनसे काफी उम्मीदें थी। लेकिन वह एक खराब शॉट खेलकर 9 गेंद पर सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए।विष्णु विनोद इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलने आए थे। जब वह मैदान में आए थे तो मैच काफी रोचक मोड़ पर था। वह वहां से एक छोटी लेकिन अच्छी पारी खेलकर मुंबई को मैच जितवा सकते थे। लेकिन विनोद 4 गेंद में 2 रन बनाकर आउट हो गए।
Tag: #nextindiatimes #mi #ipl #lucknow