भयानक चक्रवाती तूफान में बदला ‘मोका’, इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

डेस्क। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, ‘मोका’ बेहद तीव्र चक्रवाती तूफान में बदल चुका है। 12 मई 2023 की सुबह यह बंगाल की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी से सटे मध्‍य भाग में केंद्रित था।

‘मोका’ आज सुबह 5.30 बजे बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। मौसम विभाग ने सुबह 8 बजे के अपडेट में कहा कि ‘मोका’ की लोकेशन पोर्ट ब्‍लेयर से करीब 520 किलोमीटर पश्चिम-उत्‍तरपश्चिम में बंगाल की खाड़ी में है। चक्रवात तूफान मोचा पर IMD के वैज्ञानिक संजीव द्विवेदी ने कहा है कि चक्रवाती तूफान की पुनरावृत्ति होने की संभावना है और यह 12 मई की सुबह उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ेगा। तूफान 12 मई की शाम को बंगाल की मध्य खाड़ी के ऊपर एक बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलेगा। 13 मई को ये पीक पर होगा। इस पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

चक्रवाती तूफान के कारण त्रिपुरा और मिजोरम में शनिवार से भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा नगालैंड, मणिपुर और दक्षिण असम में रविवार को कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग कार्यालय ने कहा कि चक्रवात मोका शुक्रवार को और तेज होगा और कॉक्स बाजार और म्यांमार में बंदरगाह शहर सित्त्वे के करीब क्यौकप्यू के बीच रविवार को समुद्र तट से टकराएगा। इसके कारण 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग कार्यालय ने मछुआरों, जहाजों, नावों और ट्रॉलरों को रविवार तक मध्य और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तथा उत्तरी अंडमान सागर में नहीं जाने की सलाह दी है। बंगाल की मध्य खाड़ी और उत्तरी अंडमान सागर में नौकायन करने वालों को तट पर लौटने की सलाह दी गयी है। आईएमडी ने कॉक्स बाजार के पास बांग्लादेश के निचले तटीय क्षेत्र के लिए 1.5-2 मीटर ऊंची लहरें उठने का अनुमान जताया है।

Tag: #nextindiatimes #cyclone #storm #rain

Related Articles

Back to top button