स्नातक निर्वाचन चुनाव में ऐतिहासिक मतों से जीतेगी भाजपा: एमएलसी अनूप गुप्ता
देवरिया। गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन चुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी देवरिया द्वारा टाउन हाल आडिटोरियम में स्नातक मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये भाजपा के प्रदेश महामंत्री,एमएलसी अनूप गुप्ता ने कहा कि विधानपरिषद चुनाव स्नातक मतदाताओं का चुनाव है।देवरिया देवभूमि है।

यहां से सरकार और संगठन को बहुत ही अपेक्षाएं है। इस चुनाव को भाजपा भारी मतों के अंतर से जीते इसके लिये एक कार्यकर्ता को 20 मतदाताओं को सम्पर्क करके उनका मत अपने पक्ष में कराना है।यह सीट गोरखपुर और अयोध्या के नाम से जानी जाती है।इस सीट से पूरा देश जुड़ा है क्योंकि यह सीट श्रीराम जी के जन्मभूमि से जुड़ा हुआ है। इस चुनाव में हमे ओवरकांफिडेंस में नही आना है ,मतदाताओं से अपील करके उनसे मतदान कराकर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों को मजबूत करना है।स्नातक एमएलसी के चुनाव में गोरखपुर-फैजाबाद सीट पर भाजपा ऐतिहासिक मतों से जीत हासिल करने जा रही है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष,एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना में भाजपा संगठन ने सेवा करके वैश्विक महामारी में लोगो की मदद की।भाजपा विश्व की सबसे अधिक सदस्यों वाली पार्टी है। इस सीट को सर्वाधिक मतों से विजयी बनाना है।भाजपा ने हमे ऐसा प्रत्याशी दिया है जिन्होंने सपा भर्ती भ्र्ष्टाचार को उजागर किया था। भाजपा समर्थित उम्मीदवार,निवर्तमान एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि देवरिया ऋषि मुनियों की धरती हैं।यहा की धरती से स्वामी महावीर ने पूरे विश्व को संदेश दिया।विधानपरिषद चुनाव में जीत का फैसला मतदाताओं ने ले लिया है। इस बार की जीत ऐतिहासिक रहेगी। अन्याय के खिलाफ डटकर लड़ना मेरी मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने सभी से निवेदन किया कि आगामी 30 जनवरी को अपना मत जरूर दे।
सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जीत मिले इसके लिये आप सभी पूरे मनोयोग से मतदाताओं से सम्पर्क करें। सम्मेलन को जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी,एमएलसी डॉ.रतनपाल सिंह,विधायक डॉ.शलभ मणि त्रिपाठी,विधायक सभा कुअर कुशवाहा,नपाध्यक्ष अलका सिंह,क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता,महेन्द्र यादव,रविन्द्र प्रताप मल्ल,विजय कुमार दूबे,मारकंडेय शाही,छठठे लाल निगम,अरुण सिंह,अम्बिकेश पाण्डेय,संजय राव,राजेश कुमार मिश्र,भूपेंद्र सिंह,रामदास मिश्र,धनुषधारी मणि,राजकुमार शाही,भारती शर्मा,अर्चना पाण्डेय,कृष्णनाथ राय,संजय पाण्डेय,श्रीनिवास मणि,रामाज्ञा चौहान,बृजेश गुप्ता,जितेंद्र सिंह,नागेश पति त्रिपाठी,विनय जायसवाल,अमित रजक,बबिता चौहान आदि रहें।
Tags: #election #nitnews #mlc #anoopgupta #deoriya #graduateelection