विमान उपकरण, जहाज से लेकर जहां बनते थे ट्रैक्टर, वे शहर अब हो गए खंडहर

विमान उपकरण, जहाज से लेकर जहां बनते थे ट्रैक्टर, वे शहर अब हो गए खंडहर
रूस ने यूक्रेन के जिन शहरों पर हमला बोला है वो यूक्रेन की रीढ़ हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निर्देश पर रूसी सेना जैसे इन शहरों पर ताबड़तोड़ हमले कर रही है उससे स्पष्ट है कि रूस यूक्रेन के आर्थिक और शैक्षणिक गलियारे को ध्वस्त कर देना चाहता है। रूस द्वारा अबतक जिन प्रमुख शहरों पर हमला बोला गया है उनकी यूक्रेन की अर्थव्यवस्था और शिक्षा के क्षेत्र में क्या भूमिका है। इसी की पड़ताल करती एक रिपोर्ट कीव बिजली, गैस और जलापूर्ति के क्षेत्र में सबसे आगे है। यूक्रेन के उद्योगों में इस्तेमाल होने वाली बिजली, गैस और पानी की 26 फीसदी आपूर्ति यहीं से होती है। यहां खाद्य और तंबाकू उत्पादों का भी बड़े पैमाने पर उत्पदन होता है। बड़े स्तर पर कागज से बने उत्पाद भी तैयार होते हैं। नौसेना और वायुसेना से जुड़े उपकरणों का भी बड़े पैमाने पर निर्माण होता है।शिक्षा: मेडिकल, इंजीनियरिंग और पेट्रोलियम इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बड़े संस्थान हैं। 2016 में यूक्रेनियन नेशनल आईटी फैक्ट्री खोली गई थी जहां आईटी की आधुनिक शिक्षण व्यवस्था है।
स्टील मिल, केमिकल प्लांट और भारी उद्योग से जुड़ी यहां 56 औद्योगिक ईकाईया हैं। इस शहर की विशेषता ये है कि ये रेलमार्ग से लेकर समुद्र मार्ग से जुड़ा है। यूक्रेन के बजट में इस शहर की अहम भूमिका होती है। बड़े पैमाने पर उद्योग धंधों के कारण यहां औसतन 98 फीसदी लोगों के पास उत्पादन क्षेत्र से जुड़ा कोई न कोई रोजगार होता है।
शिक्षा : चार लाख की आबादी वाले शहर में ग्यारह उच्च शिक्षण संस्थान हैं जहां करीब 6300 सीटों पर पढ़ाई होती है। मरीन ट्रांसपोर्ट, स्टील और केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई अहम है।
विमान से लेकर ट्रैक्टर और अन्य भारी उपकरण बनाने की 270 कंपनियां हैं। दुनियाभर में बनने वाले भारी उपकरणों का 17 फीसदी हिस्सा यहीं बनता है। यहां टरबाइन, इलेक्ट्रिक इंजन, टॉवर क्रेन, रेडियो और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ मेडिकल उपकरणों का निर्माण होता है। सॉफ्टवेयर से संचालित मशीनों का निर्माण भी बड़े स्तर पर होता है।
शिक्षा : दस विश्वविद्यालय, आठ शिक्षण संस्थान और दस प्राइवेट उच्च शिक्षण संस्थान हैं जहां डेढ़ लाख छात्र पढ़ते हैं। दुनिया के 50 देशों के करीब तीन हजार छात्र विशेष प्रशिक्षण लेते हैं।

Related Articles

Back to top button