यूक्रेन के मिलिट्री बेस पर रूस का बड़ा हमला, 9 लोगों की मौत, 57 घायल
यूक्रेन के मिलिट्री बेस पर रूस का बड़ा हमला, 9 लोगों की मौत, 57 घायल

रूस और यूक्रेन के बीच युद्धा जारी है। रूसी सैनिक लगातार हमले कर रहे हैं। यूक्रेनी सेना भी लगातार जवाब दे रही है। इस बीच यूक्रेन के लवीव क्षेत्र के गवर्नर का कहना है कि एक सैन्य रेंज पर रूसी हवाई हमले में नौ लोगों की मौत हो गई है और 57 लोग घायल हुए हैं।
दोनों देश एक दूसरे के सामने झुकने के लिए तैयार नहीं हैं। कीव को तबाह करने के लिए रूस फाइनल तैयारी में लगा है। कई देशों द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद रूसी सैनिक यूक्रेन पर बम बरसाने से बाज नहीं आ रहे हैं। इस बीच मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी प्रशासन ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के प्रवक्ता पर पाबंदी लगा दी है। वहीं इंटरनेशनल कोर्ट में भी रूस को घेरने की तैयारी हो रही है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने एक और राष्ट्रीय संबोधन दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि रूसी आक्रमणकारी हम पर विजय प्राप्त नहीं कर सकते। उनके पास इतनी ताकत नहीं है। उनके पास ऐसी आत्मा नहीं है। वे केवल हिंसा कर सकते हैं। उनके पास हथियार के साथ बहुत कुछ है।
रूस और यूक्रेन के बीच लगातार जारी जंग में दोनों देश एक दूसरे के सामने झुकने के लिए तैयार नहीं हैं। कीव को तबाह करने के लिए रूस फाइनल तैयारी में लगा है। वहीं रूसी सेना का कहना है कि यूक्रेन के कुछ शहरों में मानवीय स्थिति विनाशकारी है।