चुनावी सभा में बारिश के बीच छाता लेकर डांस करने लगीं कमला हैरिस, कहा- लोकतंत्र किसी के लिए इंतजार नहीं करता!


अमेरिका में इन दिनों राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव प्रचार चल रहा है। इस बीच अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस का एक सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में उपराष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस फ्लोरिडा में मतदाताओं को संबोधित करते हुए बारिश में एक छाता लेकर नाचती दिख रही हैं। इस वायरल वीडियो पर कमला हैरिस ने कहा है कि “बारिश, धूप या लोकतंत्र किसी के लिए इंतजार नहीं करता”।

बताते चलें कि अमेरिका में होने वाले चुनाव में भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस को उप-राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। अमेरिका के इतिहास में पहली बार कोई अश्वेत महिला उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनी हैं। अगर हैरिस उपराष्ट्रपति पद पर विजयी होती हैं तो वह इस पद पर पहुंचने वाली अमेरिका की पहली महिला होंगी। साथ ही वे पहली भारतीय-अमेरिकी और अफ्रीकी उपराष्ट्रपति भी होंगी।
कमला देवी हैरिस का जन्म 20 अक्टूबर 1964 मे ऑकलेण्ड, केलिफोर्निया, अमेरिका मे हुआ था। उनकी शुरुआती शिक्षा ऑकलेण्ड के एक स्कूल से हुई और उनकी उच्च शिक्षा हावर्ड यूनिवर्सिटी से हुई है। कमला हैरिस ने कानून की पढ़ाई कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से की है। साल 2003 में कमला हैरिस सैन फ्रांसिस्को की वकील बनी थीं। कमला हैरिस की मां भारत से और पिता जमैका से संबंध रखते हैं।
कमला हैरिस ने बीते सोमवार से अपना चुनाव प्रचार प्रारंभ किया है। उन्होंने अपने साथ के दो कर्मचारियों के कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद बंद कर दिया था।