राजनीति में विधायक राजेश्वर सिंह का एक साल पूरा, मनाया ‘आभार दिवस’

सरोजनीनगर। जनसेवा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने जब से सरोजनीनगर की बागडोर संभाली है। तब से उनके विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। डॉ. राजेश्वर सिंह अपनी प्रभावशाली नीतियों, दूरदृष्टा और नवीन विचारों से क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति को विकास की कड़ी से जोड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें –अतीक से पूछताछ के लिए साबरमती जेल रवाना हुई यूपी STF

उनके द्वारा क्षेत्र में ना केवल मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है , बल्कि जनता तक आधुनिक सुविधाएं भी पहुंचाई जा रही है। चुनाव के दौरान अपने द्वारा किए गए हर वादे को वो पूरा करते हुए हर नागरिक को विकास की कड़ी से जोड़ रहे हैं। सरोजनीनगर को आदर्श व संपन्न विधानसभा क्षेत्र बना रहे डॉ. राजेश्वर सिंह के 10 मार्च 2023 को निर्वाचित जनप्रतिनिधि के रूप में एक वर्ष पूरा हुआ। इसके साथ ही शनिवार को सरोजनी नगर विधायक का 50वां जन्मदिन भी अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपना जन्मदिन और एक वर्ष की राजनीतिक उपलब्धियों को सरोजनी नगर की जनता को समर्पित किया। पिछले एक साल में सरोजनीनगर की जनता अपने विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के साथ निरंतर खड़ी रही। हर सुख-दुख और हर क्षण में उनका साथ दिया।

जनता को समर्पित की एक वर्ष की उपलब्धि:

डॉ. राजेश्वर सिंह ने क्षेत्र की जनता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए ‘आभार दिवस’ मनाया। इस आभार दिवस पर सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का अयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत विधायक ने बंगला बाजार स्थित चंद्रिका देवी मंदिर में आराध्य देवी-देवताओं के दर्शन-पूजन कर किया। उन्होंने स्थानीय जनता के लिए मंदिर प्रांगण में भव्य भंडारे का आयोजन भी करवाया। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और अपने विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इसके अतिरिक्त विधानसभा क्षेत्र के कई मंदिरों में भी भंडारे का आयोजन किया गया।

मेधावियों को साइकिल व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित:

डॉ. राजेश्वर सिंह का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के हर व्यक्ति को विकास की कड़ी से जोड़ना है। महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने के संकल्प के क्रम में विधायक निरंतर सिलाई सेंटरों को स्थापना करवा रहे है। इसी क्रम में आभार दिवस के अवसर पर उन्होंने 106 सिलाई मशीनें वितरित कर 11 सिलाई सेंटरों की स्थापना करवाई। साथ ही दिव्यांगजनों को सहायता उपकरण उपलब्ध कराने के संकल्प के क्रम में 5 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, 5 को मैनुअल ट्राइसाइकिल तथा 2 दिव्यांगों को व्हीलचेयर भी प्रदान की गयी। इस दौरान वर्ष 2022 में इंटरमीडिएट व हाई स्कूल की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 50 मेधावियों को साइकिल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डिजिटली साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए संकल्पित डॉ. राजेश्वर सिंह ने 10 होनहार छात्रों को टैबलेट वितरित किया व युवाओं के बीच खेलों को बढ़ावा देने के लिए 10 स्पोर्ट्स किट भी वितरित किए।

यह भी पढ़ें –माफिया अतीक के रिश्तेदारों की आई शामत, अब इन पर गिरी गाज

उन्होंने महिलाओं को स्वयंसहायता समूहों में जोड़कर उन्हें 3,000 सिलाई मशीन वितरित करने का लक्ष्य रखा है। इसी क्रम में सरोजनी नगर में सक्रिय स्वयं सहायता समूहों को निरंतर सिलाई मशीने वितरित की जा रही हैं। युवाओं के बेहतर शारीरिक स्वास्थ्य व खेलों को प्रोत्साहन के लिए विधायक द्वारा ‘सरोजनी नगर स्पोर्ट्स लीग’ का शुभारंभ भी किया गया ।अपने विधायक के बारे में जनता का कहना है कि प्रदेश ही नहीं शायद देश भर में किसी विधायक द्वारा एक साल की उपलब्धियों में इतने बड़े काम जुड़े हों।

Tag: #nextindiatimes #lucknow #up #politics #uttarpradesh #sarojaninagar #assembaly #drrajeshwarsingh #mla

Related Articles

Back to top button