ICSE, ISC आज 3 बजे जारी करेगा रिजल्ट, ऐसे करें चेक

डेस्क। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा आज यानी रविवार, 14 मई 2023 को कक्षा 10 और 12 के बोर्ड परिणाम 2023 जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड द्वारा जारी अपडेट के मुताबिक, ICSE, ISC Results 2023 आज दोपहर 3 बजे जारी किया जाएगा।
CISCE कक्षा 10, 12 के नतीजों को लेकर नोटिस आज 13 मई 2023 को जारी कर दिया गया। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने अब ICSE, ISC परिणाम 2023 की तारीख और समय की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। बोर्ड के सचिव ने ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा कि रिजल्ट 14 मई को दोपहर 3 बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। इस बार बोर्ड की तरफ से 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी, 2023 से 29 मार्च, 2023 तक आयोजित की गई थी। जबकि कक्षा 12वीं या आईएससी की परीक्षा 13 फरवरी, 2023 से अंग्रेजी के पेपर I के साथ शुरू हुई।
परीक्षा की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2023 थी। इस साल 10वीं, 12वीं की कक्षा के लिए लगभग 2.5 लाख छात्र शामिल हुए थे। बोर्ड की तरफ से रिजल्ट cisce.org औरresults.cisce.org पर जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों को ISC वर्ष 2023 परीक्षा के लिए नियमित के रूप में प्रवेश दिया गया है और जो पास प्रमाणपत्र प्राप्त करने में विफल रहते हैं, उन्हें वर्ष 2024 में ISC परीक्षा के लिए फिर से उपस्थित होने की अनुमति दी जाएगी।
बोर्ड की तरफ से टॉपर्स लिस्ट की भी घोषणा की जाएगी। साथ ही पास प्रतिशत भई जारी किया जाएगा। बोर्ड की तरफ से 10वीं-12वीं की परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की गई थी। किसी भी सेंटर्स से नकल की खबर सामने नहीं आई थी।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
- रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।
- अपना आधार/मोबाइल नंबर, और स्कूल द्वारा साझा किया गया 6 अंकों का सुरक्षा पिन दर्ज करें और साइन इन बटन पर क्लिक करें।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
Tag: #nextindiatimes #result #icse #isc #board