पति ने ब्लेड से पत्नी की काटी नाक, बेटी की गला दबाकर हत्या, खुद भी दे दी जान

कानपुर। शहर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में विवाद के बाद गुस्साए पति ने ब्लेड से अपनी पत्नी की नाक काट दी। इसके बाद इकलौती बेटी की गला कसकर हत्या कर दी। फिर खुद भी फंदे से लटक कर जान दे दी।

इलाकाई लोगों की सूचना पर डीसीपी साउथ सलमान ताज पाटिल,एडीसीपी अंकिता शर्मा और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे है। पुलिस ने जांच पड़ताल कर पत्नी के बयान दर्ज किए हैं। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पिछले आठ माह से पति से अलग रहती थी पत्नी :

जानकारी के अनुसार, मछरिया बाजार,बाबा नगर निवासी छोटे शाह (36) पेशे के कार चालक थे। वह पिछले कई सालों से अमौली के जिला पंचायत सदस्य बृजेश पटेल की कार चलाते थे। वह अपनी पत्नी रुखसार, बेटी आरजू (14) व दो बेटों आरिफ और आर्यन के साथ नौबस्ता गल्ला मंडी स्थित जिला पंचायत सदस्य के नव निर्माणाधीन मकान के तीसरी मंजिल पर रहते थे। पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह पिछले आठ माह से पति से अलग रहती थी।

पति उस पर शक करते थे। तीन दिन पहले ही वह यहां आई थी। इसके बाद से लगातार उसके पति से विवाद हो रहा था। गुरुवार दोपहर को भी इसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज छोटे ने पहले ब्लेड से उसकी नाक काट दी। इसके बाद वहां मौजूद बेटी की रस्सी से गला कसकर फंदे पर लटका दिया।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे:

फिर दूसरे कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। बेटी और पति को फंदे पर लटकता देख उन्होंने शोर मचाया। इसके बाद मोहल्ले वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Tag: #nextindiatimes #crime #murder #kanpur

Related Articles

Back to top button