आज कैसा रहेगा आपका पूरा दिन, पढ़ें राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि वालों का भाग्य आज मेहरबान हो रहा है। आज रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे जातकों को नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में शत्रु प्रबल होंगे और उनकी वजह से कुछ समस्या बढ़ सकती हैं। व्यापारी वर्ग के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। अगर आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन ठीक नहीं है। व्यापार में विस्तार के लिए आज परिवार से चर्चा अवश्य करें।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)
वृषभ राशि वालों के लिए सितारे बता रहे हैं कि, आज का दिन राजनीति से जुड़े लोगों के लिए उत्तम रहेगा। जनता का आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा, प्रभाव में वृद्धि होगी। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है, लेकिन आपको अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आज आप सारे काम जल्दी निपटा कर शाम को कुछ समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति भी मिलेगी।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि के लोगों का भाग्य साथ नहीं दे रहा है और आज आप किसी मामले में अपने मन के अनुसार परिणाम न मिलने की वजह से कुछ परेशान रहेंगे। राजनीतिक गतिविधियों में भी रुकावट आ सकती है। किसी नवनिर्माण की रूप रेखा बनेगी और आपके पुण्य कार्यों का शुभ फल आपको प्राप्त होगा। रात्रि के समय किसी मंगलमय समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं और आपका खर्च भी हो सकता है।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों को आज व्यापार के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। लेकिन अपने व्यवसाय की प्रगति से कम प्रसन्न दिखाई देंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेने के बारे में सोच सकते हैं। संतान की शिक्षा को लेकर आज कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन जीवनसाथी के सहयोग से शाम तक वह समाप्त हो जाएगा।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपको धन के मामले में मिलेजुले फल देने वाला होगा। समाज में स्वच्छ छवि का निर्माण होगा और भाग्य आपका साथ देगा। हर कार्य में सजगता बरतें। पदोन्नति के अवसर मिलेंगे और रोजगार के संबंध में शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आज आपके क कुछ संकल्पित कार्य सिद्ध होने पर मन प्रसन्न होगा।
कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वालों के सितारे आज बहुत अनुकूल नहीं चल रहे हैं। मानसिक रूप से यह आज काफी उलझन महसूस करेंगे। किसी बात को लेकर चिंता और तनाव बना रह सकता है। सेहत के मामले में भी आज कन्या राशि के जातकों को अपना ध्यान रखना होगा। आर्थिक मामलों में आज आपको कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। अचानक खर्च की स्थिति बनने से भी आप परेशान होंगे।
तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज राजनीति से जुड़े जातकों को काफी लाभ होता दिख रहा है और जनता का सहयोग भी मिलेगा। घर में पुराने अटके हुए कार्यों को पूरा करने का अच्छा मौका मिलेगा, लेकिन आपको अपने आलस्य से बाहर निकलना होगा। संतान के कार्यक्षेत्र में प्रगति होने से आज मन प्रसन्न होगा। नए कार्यों के कानूनी और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करने के बाद ही कोई निर्णय लें।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के लोगों को आज शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान होने के बावजूद आप हिम्मत से जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आज आपके शत्रु कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां खड़ी कर सकते हैं, लेकिन चिंता न करें, वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। यदि आप कहीं यात्रा पर जाने की योजना बना रहे थे तो उसमें आपको सफलता मिलेगी।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन नरम-गरम सा रह सकता है। आज आपको व्यापारिक मामलों में कुछ जोखिम उठाने पड़ेंगे, जिसका भविष्य में आपको लाभ मिल सकता है। आज नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस राशि के कई जातकों को कार्यक्षेत्र में आज प्रमोशन भी मिल सकता है।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कई महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आएगा। आपको कुछ कठिन समय से गुजरना पड़ सकता है, लेकिन याद रखें, रात के बाद ही सुबह होती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें और सुचारू रूप से आगे बढ़ें। बड़े हो जाएं। आज आपको सामाजिक संबंधों में भी सफलता मिल रही है। अगर आप किसी बैंक या संस्थान से कर्ज लेना चाहते हैं तो परिवार वालों से भी चर्चा कर लें कि पता उधार लेने की जरूरत तो नहीं है।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि के लोग आज काफी बिजी रहेंगे और नौकरीपेशा जातकों पर आज काम का बोझ अधिक हो सकता है, लेकिन उन्हें कड़ी मेहनत करनी होगी और अपने काम में महारथ हासिल करनी होगी। आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा और वाणी में सौम्यता बनाए रखनी होगी। आज आप अपने काम की योजना पहले ही बना लेंगे लेकिन फिर भी अचानक से कुछ बदलाव करने पड़ेंगे।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वालों का भाग्य आज साथ देगा। छात्रों को उनके भविष्य के लिए नई संभावनाएं मिलेंगी। यदि कोई रोग आपको परेशान कर रहा है तो आज उसमें सुधार होगा। संतान के विवाह में आ रही समस्या आज समाप्त होगी। आज आपकी सामाजिक ख्याति बढ़ेगी। पारिवारिक माहौल में आज कुछ तनाव हो सकता है। व्यापार में अधिक पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope