World Food Safety Day 2021: जानें क्यों मनाया जाता है ‘विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस’, क्या है थीम, और महत्त्व।

World Food Safety Day 2021: जानें क्यों मनाया जाता है ‘विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस’, क्या है थीम, और महत्त्व।
विश्व में हर साल 7 जून को विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है, कुछ लोग आज भी खराब भोजन खा लेते है उस समय उनको ये नहीं पता होता के ये कितना जानलेवा हो सकता है इसी के प्रति लोगो को जागरूक करने का इसका उदेश्य है, ये उनके जीवन को ग्रस्त कर सकता है, साथ ही ये के हर व्यक्ति को सही और पर्याप्त भोजन मिलना चाहिए।

क्या है थीम
हर वर्ष इस दिन के लिए एक थीम बनाई जाती है। इस बार की थीम “स्वस्थ कल के लिए आज का सुरक्षित भोजन, यानि (Safe food today for a healthy tomorrow) है। ये थीम सुरक्षित भोजन के उत्पादन और उपभोग पर केंद्रित है।हर वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी ऐसे ही इस थीम का पालन करते हुए ये दिवस मनाया जाएगा, मगर इस बार इस महामारी को देखते हुए ये दिवस वर्चुअली ही आयोजित होगा और मनाया जाएगा।
स्वस्थ कल के लिए आज का सुरक्षित भोजन का महत्व
विश्व खाघ दिवस के अनुसार खराब खाद्य और बैक्टीरिया युक्त खाद्य से हर वर्ष 10 में से एक इंसान बीमार होता है। विश्व भर में अगर आबादी के अनुसार अगर देखा जाए तो यह आंकड़ा साठ करोड़ पार कर जाता है। हर वर्ष खराब भोजन की वजह से ना जाने कितने करोड़ लोग अपनी जान गवा बैठते है।