महिलाओं के मासिक धर्म व अन्य जागरूकता के लिए कार्यशाला का आयोजन, चुप्पी तोड़ो और स्वस्थ रहो का आह्वान

महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी एक विशेष प्रकार की किट भी वितरित की गई। जिसमें सेनेटरी पैड, आयरन की गोलियां, डिटेल का साबुन, सैनिटाइजर सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी सामान बांटा गया

राजस्थान के धौलपुर जिले में ट्रांसजेंडर व समाजसेविका देवेंद्र एस मंगलामुखी देविका की तरफ से धौलपुर शहर के रेलवे स्टेशन के पास महिला स्वास्थ्य एवं जागरूकता को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। जिसका विषय था महिला चुप्पी तोड़ो। कार्यशाला में महिलाओं के मासिक धर्म सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी बातों को लेकर खुलकर चर्चा की गई।

इस कार्यशाला में गायनी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रेनू अग्रवाल,एवीएम संस्थान की डायरेक्टर प्रिया त्यागी, डॉक्टर राधा सिंघल, महिला बाल विकास की नरगिस बानो, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर सपना शर्मा आदि मौजूद रही। जिन्होंने महिलाओं को उनके मासिक धर्म व स्वास्थ्य संबंधी तमाम जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया। इस दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी एक विशेष प्रकार की किट भी वितरित की गई। जिसमें सेनेटरी पैड, आयरन की गोलियां, डिटेल का साबुन, सैनिटाइजर सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी सामान बांटा गया। इस कार्यशाला में 50 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।

धौलपुर से राकेश गोस्वामी की रिपोर्ट

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए –
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप YouTube से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Facebook से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Twitter से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Instagram से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Telegram से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Whatsapp से जुड़े

Related Articles

Back to top button