फाइबर डाइट सेहत के लिए लाभदायक। वजन नियंत्रित रखती है ये चीजे।

अगर आप को अच्छी सेहत चाहिए, और चेहरे पर निखार चाहिए तो अपनी डाइट में ज्यादा फाइबर वाली चीजे लेना शुरू करे। यदि आप अन्य पोषण तत्वों के साथ फाइबर की सही मात्रा लेते है तो इससे आप के पेट से जुड़ी सारी समस्याओ में राहत मिलेगी साथ ही अगर कब्ज जैसी दिक्कत आप को अक्सर बनी रहती है तो इससे भी जल्द छुटकारा मिलेगा क्यूंकि फाइबर युक्त आहार से शरीर का पाचन तंत्र मजबूत रहता है।

फाइबर युक्त भोजन के फायदे
वजन नियंत्रित होगा
यदि आप ज्यादा फाइबर वाली सब्जियां या फल खाते है तो इससे आप के शरीर का वजन नियंत्रित रहेगा। जिससे आप को भूख भी कम लगेगी और आप एक्टिव भी रहेंगे। फाइबर निर्मित कई फल है जिनको आप आप सेवन कर सकते है। जैसे नाशपाती, स्ट्रॉबेरी, सेब, केला, रसबरी।
यह फल स्वादिष्ट तो है ही साथ ही पोष्टिक भी होते है। नाशपाती फाइबर का एक अच्छा सोत्र है यदि आप बिना छिलका उतारे खाते है तो यह फायदेमंद होगा। स्ट्रॉबेरी में कई पोषण तत्व है यह फाइबर का एक अच्छा सोत्र है। केला आप के पाचनतंत्र को सही रखता है, यदि आप रोज़ एक केला खाते है तो इससे आप की पाचन क्रिया सही बनी रहेगी।
सब्जियों में आप ब्रोकली, चुकंदर, गाजर का सेवन कर सकते है। चुकंदर में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जिससे कब्ज जैसी समस्याओ से आप का छुटकारा मिल सकता है। ब्रोकली और गाजर विटामिन का एक अच्छा सोत्र है मगर इसमे फाइबर भी भरपूर रहता है। जो आप को स्वस्थ रख सकता है।

ब्लड प्रैशर नियंत्रित
सही मात्रा में फाइबर का अगर आप सेवन करते है तो, यह आप के ब्लड प्रैशर को भी स्थिर रखता है। यदि आप लंबे समय से डायबिटीज के पेशंट है तो यह आप के लिए काफी अच्छा है यह आप के ब्लड शुगर लेवेल को नियंत्रित रखता है।
कैंसर का खतरा कम
सेब में कई ज्यादा पौष्टिकता होती है। अगर आप एक सेब का सेवन रोज़ करते है तो आप को कैंसर जैसी बड़ी बीमारियो का खतरा कम हो जाता है। सेब मे फाइबर भी उपेक्षाकृत अधिक होती है। सेब स्वादिष्ट तो है ही साथ ही सेहत के लिए लाभदायक भी है।