खाने में चाहिए स्वाद बनाए देसी घी के गोभी के पराठे। जानिए बनाने की विधि

ठंड का मौसम है, हर रोज़ कुछ अलग खाने का ही मन करता है। सर्दियों में अगर गर्मा गर्म पराठे मिल जाए तब तो बात ही कुछ और है। आप ने पराठे तो कई तरह के खाये होंगे आलू के पराठे, मुली के पराठे, मेथी के पराठे, बथुआ के पराठे, मगर क्या कभी आप ने गोभी के पराठे खाये? गोभी के पराठे सिर्फ खाने में ही स्वादिष्ट नहीं बल्कि सेहत के लिए भी काफी अचे होते है, अगर आप कोनक्षीयस है तो भी आप के लिए गोभी के पराठे फायेदेमंद होंगे।

देसी घी के बनाए पराठे, अगर आप को लगता है देसी घी आप को मोटा करता है तो यह आप की गलत फहमी है, जबकि आयुर्वेद में देसी घी हर बीमारी का रामबाण इलाज है। देखिये ज्यादा कुछ भी खाना शरीर को नुकसान पहुचाता है मगर आप हर चीज नपि तूली खाएँगे तो यह आप के लिए काफी फायेदेमंद होगा। देसी घी से आप के चेहरे पर गलो भी आएगा।
सामग्री
1 फूलगोभी
2 चमच हरा धनिया
5 से 6 हरी मिर्च
1/2 चम्मच अजवाइन
चुटकी भर लाल मिर्च
1 बाउल गेहूं का आटा
4 चम्मच देसी घी
नमक स्वादानुसार या 1 से 1.5 चम्मच नमक
चलिये गोभी के पराठे बनाने की विधी बताते है।
गोभी के पराठे बनाने के लिए एक बाउल में गोभी को कुतर ले, उसके बाद कुत्री हुई गोभी में बारीक कटी हुई 5 से 6 हरी मिर्च डाले, स्वाद अनुसार नमक, थोड़ी से अजवाइन, लाल मिर्च, गरम मसाला, और पिसा धनिया दाल कर मिक्स कर ले। अब जो आटा आप ने साना था उसकी थोड़ी बड़ी लोई बना ले और बेल ले फिर उसमे अपना गोभी का मिक्सचर डाले और उसको गोल बेल ले, धीमी आंच पर आप पराठा सेके और हाँ तब तक सेके जब तक पराठा हल्का सुनहरे रंग का हो जाए। फिर घी लगा ले और गर्म गर्म पराठे खाये।