तिहाड़ में गैंगवार: गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया के पेट में घोंपा रॉड, हुई मौत

नई दिल्ली। तिहाड़ जेल के भीतर एक बार फिर से गैंगवॉर की खबर है। गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की तिहाड़ जेल में हत्या हो गई है। टिल्लू पर जेल में बंद बदमाश योगेश टुंडा ने लोहे की रॉड से बने सुए से हमला किया। टिल्लू को इलाज के लिए पश्चिमी दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने टिल्लू को मृत घोषित कर दिया।

टिल्लू रोहिणी कोर्ट में हुई फायरिंग मामले में मुख्य साजिशकर्ता था। रोहिणी कोर्ट शूटआउट में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी मारा गया था। टिल्लू को पुलिस ने साल 2016 में अरेस्ट किया गया था। 33 वर्षीय टिल्लू ताजपुरिया तिहाड़ जेल की हाई रिस्क वॉर्ड में ग्राउंड फ्लोर पर बंद था। टिल्लू पर सुबह करीब 6.15 मिनट पर जेल में ही बंद चार बदमाशों दीपक उर्फ तीतर, योगेश उर्फ टुंडा, राजेंद्र और रियाज खान ने सुए से हमला कर दिया। इन लोगों ने लोहे की रॉड से सुआ बनाया था। घायल अवस्था में टिल्लू को अस्पताल ले जाया गया। इससे पहले जेल में ही प्रिंस तेवतिया नाम के बदमाश की हत्या की गई थी।

सुनील मान उर्फ टिल्लू ताजपुरिया, दिल्ली में अलीपुर के पास ही ताजपुर गांव का रहने वाला था। ये कुख्यात गैंगस्टर बाहरी दिल्ली और हरियाणा से अपना गैंग चलाता था। टिल्लू ने दिल्ली की मंडोली जेल में बैठे-बैठे ही गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या करवा दी थी। उसने रोहिणी कोर्ट में अपने शूटर भेजकर इस हत्या को अंजाम दिलावाया था।

हालांकि, पुलिस ने दोनों सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया था। टिल्लू ने अपने साथी पवन की हत्या का बदला लेने के लिए ही गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या करवाई थी। वह तिहाड़ से ही अपने गैंग को ऑपरेट कर रहा था। इस बीच खबर थी कि टिल्लू को तिहाड़ में मारने की साजिश पहले भी असफल हो गई थी। लॉरेन्स बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया गैंग मिलकर टिल्लू की हत्या की फिराक में थे।

Tag: #nextindiatimes #tillu #gangwar #tihar

Related Articles

Back to top button