एटा पुलिस ने शराब माफियाओं की तोड़ी कमर

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में थाना पिलुआ में शराब माफियाओं के कारनामों की पुलिस ने कमर तोड़कर रख दी है। पिलुआ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए लगभग 58 लाख रुपए की अवैध शराब को बुलडोजर से गड्ढा खोदकर नष्ट कराया है।
आपको बता दें एटा एसएसपी उदयशंकर सिंह के निर्देशन में माल निस्तारण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जनपद एटा न्यायालय के आदेश पर एटा CO सदर सुधांशु शेखर व आबकारी निरीक्षक अखिलेश कुमार व थानाध्यक्ष दिनेश सिंह की उपस्थिति में अलग अलग मामलो में लगभग 58 लाख रुपए की 2046 पेटी देशी, अंग्रेजी अवैध शराब को नष्ट कराया गया है।
यह भी पढ़ें-अतीक के बाद अब इस पूर्व सपा विधायक की आई शामत, बेटों पर पुलिस ने कसा शिकंजा
वहीं दूसरी तरफ सरकारी बियर के ठेके की दुकान में घुसकर कुछ दबंगों ने सेल्समैन के साथ मारपीट की। एटा में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। थाना अवागढ़ क्षेत्र में नशेड़ी बदमाश पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे है। पीड़ित बियर ठेका सेल्समैन ने थाना अवागढ़ में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। दबंगई का वीडियो वायरल हुआ है।

आपको बता दें उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की वापसी के बाद से ही पुलिस बदमाशों और माफियाओं के खिलाफ लगातार एक्शन ले रही है। साल 2022 में उत्तर प्रदेश के एटा जिले में चर्चित शराब कांड में सह अभियुक्त व गैंगलीडर बंटू यादव पर पुलिस ने शिकंजा कसा था। उससे पहले प्रशासन एटा में उसकी करीब ढाई करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क कर दी गई थी। इसी तरह अन्य कई नामी शराब माफियाओं पर भी पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की थी।
(रिपोर्ट- हर्ष द्विवेदी, एटा)
Tag: #nextindiatimes #etah #uttarpradesh #up #liquor #action #video #viral #property