राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘पीके’ अब NFAI कलेक्शन में, जानिए वो वजह जिसके चलते बनी खास

राजकुमार हिरानी उन प्रमुख समकालीन भारतीय फिल्म निर्माताओं में से एक हैं, जिन्होंने वर्षों से अपनी विशिष्ट फिल्मोग्राफी के जरिए अपने लिए एक अलग जगह बनाई है।

राष्ट्रीय फिल्म संग्रहालय ने अपने संग्रह में राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘पीके’ (2014) की मूल कैमरा नेगेटिव को शामिल करने की घोषणा की है। राजकुमार हिरानी ने 2014 में बनी अपनी फिल्म ‘पीके’ की मूल कैमरा निगेटिव को आज मुंबई में एनएफएआई के निदेशक प्रकाश मगदुम को सौंप दिया।

इस अवसर पर राजकुमार हिरानी ने कहा, “इस निगेटिव को संरक्षित करना महत्वपूर्ण था और मुझे बहुत खुशी है कि इसे पुणे स्थित एनएफएआई में संरक्षित किया जाएगा। यह सुनिश्चित करना फिल्म निर्देशकों का कर्तव्य है कि फिल्मों को संरक्षित किया जाए और मैं सभी फिल्म निर्देशकों से इस महत्वपूर्ण कार्य में एनएफएआई के साथ सहयोग करने का आग्रह करता हूं।”

एनएफएआई के निदेशक, प्रकाश मगदुम ने कहा, “हमें हिरानी की पहले की लोकप्रिय फिल्मों को भी एनएफएआई में संरक्षित किया जा रहा है और हम अपने रिश्ते को जारी रखते हुए खुश हैं। हमारे संग्रह में पीके को शामिल करना खासकर इसलिए अनूठा है, क्योंकि इसे सेल्यूलाइड पर शूट किया गया था।” उन्होंने आगे कहा, “हमारे संग्रह में पीके को शामिल करना खुशी की बात है, क्योंकि इसे सेल्युलाइड पर फिल्माया गया था। 2013-14 के दौरान, फिल्म निर्माण के मामले में भारत सेल्युलाइड से डिजिटल में बदल गया। इसलिए इस फिल्म को बचाना ज्यादा जरूरी है।”

बता दें कि राजकुमार हिरानी उन प्रमुख समकालीन भारतीय फिल्म निर्माताओं में से एक हैं, जिन्होंने वर्षों से अपनी विशिष्ट फिल्मोग्राफी के जरिए अपने लिए एक अलग जगह बनाई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए –
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप YouTube से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Facebook से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Twitter से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Instagram से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Telegram से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Whatsapp से जुड़े

Related Articles

Back to top button