सिनेमा जगत के वह सितारे जिन्होंने 2020 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया

साल 2020 किसी न किसी रूप में अच्छा नहीं रहा किसी के सपने अधूरे छूट गए तो किसी के अपने बिछड़ गए। कैसे एक आम ज़िंदगी में तूफान से आज्ञा। कोरोना महामारी ने क्या क्या नहीं बादल दिया। हमारी ज़िंदगी जीने के अंदाज़ तक को बादल दिया। जहां आम इंसान ने इतना झेला तो वही बॉलीवुड पर भी 2020 का काफी असर पढ़ा। बात करे बॉलीवुड की तो उनके लिए भी काफी खराब था ये साल। बॉलीवुड ने कई अपने बड़े दिग्गज अभिनेता खो दिये जैसे ऋषि कपूर, सरोज खान, और शुशांत सिंह राजपूत।

ऋषि कपूर:- ऋषि कपूर भारतीय फिल्म में अभिनेता एव निर्माता भी थे। ऋषि कपूर अपने जमाने में चॉकोलेटी हीरो के रूप में जाने जाते थे। ऋषि कपूर ने सेकड़ों फिल्मे की, उनका तालुक ऐसे परिवार से था जिनका एक बड़ा ही योगदान रहा बॉलीवुड की इंडस्ट्री में। बात करे ऋषि कपूर के बॉलीवुड के करियर की तो ऋषि कपूर ने अपने करियर की शुरुवात 1970 में अपने पिता की फिल्म मेरा नाम जोकर से की जिसमे उन्होने अपने पिता का किरेदार निभाया था। ऋषि कपूर ने 92 फिल्मों में रोमांटिक हीरो का किरेदार निभाया। ऋषि ने अपनी पत्नी अभिनेत्री नीतू कपूर के साथ 12 फिल्मों में अभिनय किया। बतौर अभिनेता का 1973 की फिल्म बॉबी में ऋषि ने किरेदार निभाया जिसके लिए उनको बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था। 2018 से ऋषि कपूर कपूर बोन मैरो कैंसर से पीड़ित थे। जिसका इलाज चलता रहा मगर 30 अप्रैल 2020 को उन्होने सबको अलविदा कह दिया।

शुशांत सिंह राजपूत:- शुशांत की मौत सिर्फ रहस्य बन कर रह गयी। शुशांत के बाद कई बड़े खुलासे हुए बॉलीवुड मे नेपोटिस्म को लेकर काफी बाते हुई कई लोगो पर तो उंगलिया भी उठी। शुशांत की मौत सुसाइदल बन कर रह गयी। बात शुशांत की ज़िंदगी की तो शुशांत अभिनेता होने के साथ एक टीवी एक्टर भी थे। शुशांत ने अपने करियर की शुरुवात टीवी सिरियल किस देश में है मेरा दिल नामक सिरियल से की थी फिर बाद में पवित्र रिश्ता उनके करियर के लिए मिल का पत्थर साबित हुआ। शुशांत ने ‘काई पो चे’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुवात की जिसके बाद उन्होने शुद्ध देसी रोमैन्स, छिछोरे, एम एस धोनी जैसी कई बड़ी फिल्मे करी। शुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा है। यह फिल्म डिज़्नी हॉटस्टार पर 24 जुलाई 2020 में रिलीस हुई। शुशांत की मौत का झटका फैंस को काफी ज्यादा लगा जिसे वो अभी तक नहीं भूल पाये है। उनकी निधन का कारण आत्महत्या बताया जा रहा है। शुशांत के प्रशंसक अभी भी संन्तुष्ट नहीं है जांच से उनका माना है उनकी हत्या किसी साजिश के तहत की गयी है।

निर्मला नागपाल:- बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर निर्मला नागपाल जिसे पूरी दुनिया सरोज खान के नाम से जानती है। उन्होने भी 2020 में बॉलीवुड और इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सरोज खान ने 200 से अधिक फिल्मों में काम किया। सरोज खान मदर ऑफ डांस के नाम से जानी जाती है। सरोज खान ने 1974 में आई फिल्म गीता मेरा नाम के साथ काम किया जिसमे उनको खूब वाह वाही मिली, बाद में उन्होने कई बड़ी अभिनेत्रियों के साथ काम किया जैसे माधुरी दीक्षित की कई सारी फिल्मों के गानो में काम किया जैसे तेजाब का गाना एक दो तीन, थानेदार का गाना तम्मा तम्मा लोगे, और बेटा का गाना धक धक करने लगा, श्री देवी के साथ कई बड़ी फिल्मों में काम किया जैसे मिस्टर इंडिया, चाँदनी, नगीना। सरोज खान के जाने से बॉलीवुड को काफी बड़ा झटका लगा। उनकी मृत्यु 17 जून 2020 में हुई वह 71 साल की उम्र में सबको अलविदा कह कर चली गयी।

इरफान खान:- 53 वर्ष की उम्र में इरफान खान इस साल 29 अप्रैल 2020 में सबको अलविदा कह कर चले गए। इरफान खान का शुमार उन बड़ी हस्तियो में होता है जिन्होने अपनी किस्मत की लकीरे खुद बनाई है। इरफान खान एक भारतीय अभिनेता है जो बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी अपने अभिनय से पहचाने जाते थे। इरफान को तीन बार फिल्मफेयर अवार्ड से समानीत किया जा चुका है। उनको पान सिंह तोमर के लिए राष्ट्रिय पुरस्कार भी मिल चुका है। इरफान कुछ हटकर के फिल्मे करने के लिए मशहूर है। इरफान ने द वारियर, मकबूल, हासिल, द नेमसेक, रोग, अंग्रेजी मेडियम जैसी फिल्मों मे अपने अभिनय का लोहा मनवाया। इरफान का बॉलीवुड में 30 साल का करियर रहा जिसमे उन्होने 50 से अधिक फिल्मे की। 1988 में पहली फिल्म ‘सलाम बॉम्बे’ में लेटर राइटिंग के रोल से इरफान ने अपने हिंदी सिनेमा के सफर की शुरुवात की। 1990 में फिल्म ‘एक डॉक्टर की मौत’ से उन्होने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई और फिल्मी करियर में रफ्तार पकड़ी। इरफान लंबे समय से न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित थे। वो काफी लंबे समय से ट्यूमर से लड़े मगर 29 अप्रैल 2020 में उनका निधन होगया जिसकी वजह से फैंस को काफी झटका लगा। वह आज भी इरफान को सोश्ल मीडिया क्जे जरिये उनकी तस्वीरे शेयर कर याद करते है