मुंबई लौटते ही कंगना रनौत ने मुंबा देवी और सिद्धिविनायक के दर्शन किेए, वीडियो में देखिए क्या कहा?

अभिनेत्री कंगना रनौत लंबे समय के बाद मुंबई लौटी हैं। मुंबई लौटते ही कंगना ने मुंबा देवी और श्री सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन किए। सोशल मीडिया पर दी जानकारी में कंगना ने कि आज मैं मुंबा देवी और श्री सिद्धिविनायक जी के पास गई और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के दर्शन करने के लिए कंगना की बहन रंगोली, भाई और भाभी भी मौजूद थे।

The amount of hostility I faced for standing up for my beloved city Mumbai baffled me, today I went to Mumba devi and Shri Siddhivinayak ji and got their blessings, I feel protected, loved and welcomed. Jai Hind Jai Maharashtra ???? pic.twitter.com/sxT583P5w2— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) December 29, 2020
मंदिर के दर्शन करने के बाद कंगना रनौत ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि “मैंने मुंबई आने के लिए सिर्फ और सिर्फ गणपति बप्पा से अनुमित मांगी है और मुझे किसी से अनुमति नहीं मांगी है”। बता दें कि कुछ दिन पहले कंगना अपने परिवार के साथ हिमाचल के पहाड़ों में छुट्टियां मना रही थीं।
कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कंगना समय समय पर देश में चल रहे मुद्दे पर खुलकर अपनी राय भी रखतीं हैं जिससे उन्हें खूब ट्रोल भी किया जाता है। अभी हाल ही में अभी जब कंगना रणौत मुंबई पहुंची थीं तब मुंबई पहुंचने के बाद उनका एक भी वीडियो सोशल मीडिया पर आया था जिसमें कंगना हाई सिक्योरिटी के बीच एयरपोर्ट से बाहर निकल रही थीं। हाल ही में महाराष्ट्र सरकार से तनातनी के बाद कंगना को केंद्र सरकार की तरफ से वाय प्लस (Y+) सिक्योरिटी मुहैया कराई गई थी।