आज है विवेक ओबेरॉय का जन्मदिन, ‘दम’ मूवी में अपना दमदार किरदार निभाने वाले इस चमकते सितारे को जन्मदिन की शुभकामनाएं

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय  का आज जन्मदिन है। अपने कैरियर के शुरुआती समय में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। विवेक ओबेरॉय ने साल 2002 में रामगोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कंपनी’ से अपने कैरियर की शुरूआत की थी। फ़िल्म रक्त चरित्र और क्रिश-3 में उनके अभिनय की काफी प्रशंसा हुई। विवेक जैन धर्म से काफी हद तक प्रभावित हैं।

(Photo Credit- Socia Media)

विवेक ओबरॉय का शुरूआती जीवन

सुरेश ओबरॉय के बेटे विवेक ओबरॉय का जन्म 3 सितंबर 1976 को हैदराबाद में हुआ था। विवेक की माँ का नाम यशोधरा ओबरॉय है। विवेक की शुरुआती पढ़ाई हैदराबाद पब्लिक स्कूल से हुई। आगे की पढ़ाई के वह अजमेर चले गये। फ़िल्मी परिवार से नाता होने की वजह से विवेक को एक्टिंग में दिलचस्पी थी। इसलिए एक्टिंग की पढ़ाई के लिए वह न्यूयॉर्क चले गए।

(Photo Credit- Twitter @vivekoberoi)

विवेक ओबरॉय की शादी प्रियंका अल्वा से हुई है। वह कर्नाटक के मंत्री जीवराज अल्वा की बेटी है। उनके दो बच्चे हैं, बेटे का नाम विवान ओबरॉय है जबकि बेटी का नाम अमाया निर्वाण ओबरॉय।

विवेक ओबरॉय का बॉलीवुड में कैरियर 

वेक ओबरॉय ने  अपने कैरियर की शुरूआत रामगोपाल वर्मा की फिल्म “कंपनी” से की थी। इस फ़िल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। विवेक को इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर के सर्वश्रेठ पुरस्कार “बेस्ट मेल डेब्यू एक्टर” का पुरुस्कार मिला। इसके बाद उन्होंने “रोड”, “डीएम” जैसी फिल्मों में अभिनय किया। विवेक वर्ष 2002 में आई फिल्म “साथिया” में रानी मुखर्जी के साथ नजर आए। फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी। इसके बाद उनकी कॉमेडी फिल्म “मस्ती” भी बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचाने में कामयाब साबित हुई। इसके बाद उन्होंने “युवा” और “द किसना” जैसी फ़िल्में कीं। जो दर्शकों को कुछ खास अपनी और आकर्षित नहीं कर पायीं। वर्ष 2006 में विवेक फिल्म “ओमकारा” में केशु के भूमिका में नजर आये। इस फिल्म में उनका अभिनय बेहद ही बेहतरीन था। आलोचकों ने भी उनके अभिनय की बेहद प्रशंसा की। उसके बाद वह एक सच्ची घटना पर आधारित “शूट आउट ऐट लोखंडवाला” में एक गैंगस्टर की भूमिका में दिखाई दिए। इस फिल्म में उन्होंने अपने अभिनय का उम्दा प्रदर्शन किया। साल 2013 में विवेक ने फिल्म “कृष-3” में बेहतरीन अभिनय से दर्शकों और आलोचकों को अपना दीवाना बना लिया।

क्या सलमन खान ने विवेक का कैरियर “खल्लास” किया?

साथिया, मस्ती, युवा, शूटआउट एट लोखंडवाला जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय की वजह से उनका फिल्मी करियर बेहद अच्छा चल ही रहा था कि तभी कुछ ऐसी स्थितियां बनीं जिससे विवेक का कैरियर बहुत बुरी तरह से प्रभावित हो गया। फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ की शूटिंग के दौरान विवेक ओबरॉय और ऐश्वर्या राय के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं।

बताया जाता है कि सलमान खान को विवेक और ऐश्वर्या की यह नजदीकियां पसंद नहीं आ रहीं थीं। सलमान खान तब फिल्मी जगत के बड़े कलाकार थे। और सलमान की वजह से दोनों के कैरियर में कुछ ऐसी स्थितियां बनीं जिससे ऐश्वर्या के साथ-साथ विवेक के हाथों से भी कई अच्छी-अच्छी फिल्मों के ऑफर हाथ से निकलने लगे। हालांकि ऐश्वर्या ने कभी भी इस बात को स्वीकार नहीं किया है कि वो कभी भी विवेक ओबेरॉय के साथ संबंधों में थीं।

अभी हाल ही में आई फिल्म “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी’ की बायोपिक से विवेक ने अपनी किस्मत दोबारा आजमाने की कोशिश की थी जो काफी हद तक सफल साबित हुुई है।  

नेक्स्ट इंडिया टाइम्स की पूरी टीम की तरफ से विवेक ऑबेराय को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

Related Articles

Back to top button