जेईई मेन पेपर 2 स्कोर कार्ड ऐसे करें डाउनलोड..

जेईई मेन परीक्षा के पेपर 2 में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2023 के जनवरी में आयोजित पहले सत्र के अंतर्गत पेपर 2 के नतीजों की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। भले ही एनटीए द्वारा जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट की तारीख का औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट 2023 की घोषणा आज यानि शुक्रवार, 10 फरवरी को की जा सकती है।

ऐसे में जेईई मेन 2023 के जनवरी सेशन के पेपर 2 के नतीजों की इंतजार जल्द ही समाप्त हो सकता है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) जेईई मेन द्वितीय प्रश्न पत्र के नतीजों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट, jeemain.nta.nic.in पर की जाएगी। इसके साथ ही, एनटीए द्वारा जेईई मेन 2023 पेपर 2 स्कोर कार्ड डाउनलोड करने का लिंक को भी पोर्टल पर एक्टिव किया जाएगा। इस लिंक के माध्यम से उम्मीदवार अपने अप्लीकेशन नंबर और जन्म-तिथि के विवरणों को भरकर सबमिट करके अपना स्कोर कार्ड देख सकेंगे।

बता दें कि एनटीए द्वारा जेईई मेन 2023 के पहले सेशन जनवरी का आयोजन 24 जनवरी से 1 फरवरी तक किया गया था। इसके अंतर्गत पेपर 2 आयोजन 28 जनवरी को किया गया था। जहां, पेपर 1 के नतीजे 6 फरवरी को घोषित किए गए थे, पेपर 2 परिणाम आज, 10 फरवरी को घोषित किए जा सकते हैं।

दूसरी तरफ, एनटीए द्वारा जेईई मेन 2023 के अप्रैल में होने वाले दूसरे सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया भी 7 फरवरी से शुरू हो गई है और उम्मीदवार 7 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं। एनटीए ने दूसरे सत्र के लिए 6 से 12 अप्रैल की तारीखें निर्धारित की हैं।

Related Articles

Back to top button