अतिक्रमण,बिजली कटौती व कानून व्यवस्था पर की चर्चा
भारतीय उद्योग किसान व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष, प्रसपा के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता अजय त्रिपाठी ‘मुन्ना’ संघठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता ने बताया कि सोमवार को नवनियुक्त जिलाधिकारी के स्वागत व सम्मान के बाद वर्तमान समय में राजधानी में प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान, बिजली कटौती और कानून व्यवस्था पर डीएम से बातचीत की।

लखनऊ(आरएनएस)
इसके बाद जिलाधिकारी से यह भी अनुरोध किया कि पूर्व की भांति उद्योग व्यापार, बंधु की बैठक प्रत्येक माह अवश्य आयोजित किया जाए।इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में अजय त्रिपाठी मुन्ना ,हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, रितेश गुप्ता पूर्व पार्षद संघठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय अवस्थी बंटी ,महफूज, ताज खान ,अनुज साहू, शैलेंद्र गुप्ता सहित कई व्यापारी उपस्थित रहे।
Rashtriya News |