‘धोनी-धोनी’ के शोर से गूंज रहा स्टेडियम, माही ने कुछ ऐसे बताया कि करेंगे बैटिंग

नई दिल्ली। आईपीएल 2023 का 67वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों का यह लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला है, जिसका आयोजन दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहा है।

मैच के दौरान जैसे ही भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मैदान पर उतरे फैंस धोनी-धोनी का शोर करने लगे। शोर इतना अधिक था कि टॉस के दौरान प्रेजेंटर डैनी मॉरिसन हिंदी में कहने लगे ‘आराम से आराम…’। जब टॉस उछला और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीता तो मॉरिसन को कुछ सुनाई नहीं दे रहा था। इस पर वह इशारे से पूछने लगे- बैटिंग या बॉलिंग। इस पर धोनी ने बैट का इशारा किया। माही के चहरे पर हल्की हंसी थी। वह परेशानी समझ सकते थे, क्योंकि वह खुद भी इससे गुजर चुके हैं।

दूसरी ओर, धोनी ने टॉस जीतने के बाद कहा- हम बल्लेबाजी करेंगे। हम पहले गेम से ही गेम जीतने की कोशिश कर रहे हैं। टीम में कोई बदलाव नहीं है। यह एक संतुलित एकादश है और हमें ज्यादा बदलाव करने की जरूरत नहीं है। दिन का खेल, पिच भी धीमी हो जाएगी, क्योंकि मैच आगे बढ़ेगा, यही कारण है कि हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। मैं चाहता हूं कि टीम के युवा खिलाड़ी सीखें।

बता दें यह धोनी का आखिरी मैच हो हो सकता है। दिल्ली कैपिटल्स पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। लेकिन वह अब भी चेन्नई के लिए दिक्कतें पैदा कर सकती है। चेन्नई अगर यह मैच जीतने में सफल रहती है तो वह टॉप 2 में अपना सीजन खत्म कर सकती है।

Tag: #nextindiatimes #ipl #dhoni #sports

Related Articles

Back to top button