लखनऊ में देश की सुख, समृद्धि एवं रक्षा के लिए 108 कुण्डीय पीताम्बरा श्री बगलामुखी महायज्ञ, तस्वीरों में देखिए कौन-कौन शामिल हुआ

आयोजन में मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर एवं मलिहाबाद की विधायिका जयदेवी कौशल शामिल हुई। विशिष्ट अतिथि के तौर पर अनिल जैन मंत्री एवं विधायक सरोजिनी नगर स्वाति सिंह, मुख्य अतिथि महापौर संयुक्ता भाटिया की भी उपस्थिती रही।

भारतवर्ष की सुख, समृद्धि एवं रक्षा के लिए 108 कुण्डीय पीताम्बरा श्री बगलामुखी महायज्ञ पावन सान्निध्य श्रीपीठाधीश्वर अनन्त विभूषित दंडी स्वामी रामाश्रम एवं साध्वी डॉ प्राची दीदी (अध्यक्षा वेद विज्ञान पीठ) के तत्वाधान में यज्ञाचार्य युगऋषि जगदाचार्य महापण्डित चन्द्रमणि मिश्र, राष्ट्रीय संरक्षक वेद विज्ञान पीठ दिल्ली व लखनऊ इकाई वेद विज्ञान पीठ के समिति के अगुवाई में यज्ञ 8 दिसंबर से 16 दिंसबर को उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल के मैदान में होना निश्चित हुआ है। जिसमें प्रारंभिक पूजा व ध्वज स्थापन संपन्न हो गया है।

आयोजन में मुख्य यजमान मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर एवं मलिहाबाद की विधायिका जयदेवी कौशल शामिल हुई। विशिष्ट अतिथि के तौर पर अनिल जैन (आ. भारतीय पर्यावरण सरंक्षण प्रमुख प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,  मंत्री एवं विधायक सरोजिनी नगर स्वाति सिंह, मुख्य अतिथि महापौर लखनऊ माननीय संयुक्ता भाटिया की भी उपस्थिती रही।

कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों ने पावन यज्ञ को सफल बनाने के लिए जनमानस के अपील की और अपने आप को सौभाग्यशाली माना कि इस प्रकार के आयोजन में उन्हें शामिल होने का शुभ अवसर मिला। आयोजन में वेद विज्ञान पीठ के लखनऊ इकाई के प्रमुख सहयोगी विजय प्रकाश द्विवेदी,  ज्योति सिक्का अपर महाधिवक्ता उत्तर प्रदेश, प्रदीप कुमार सिंह सदस्य बार काउंसिल उत्तर प्रदेश, अखिलेश अवस्थी सदस्य बार काउंसिल उत्तर प्रदेश, राकेश कुमार सिंह (कीर्ति गैस एजेंसी), मुकेश सिंह चौहान, प्रवीण अवस्थी, सुमन शुक्ला, अनूप मिश्रा, दीपक गुप्ता अग्रहरि (यज्ञ मीडिया प्रभारी) आशीष तिवारी, रजनीश श्रीवास्तव जी. एस. मौर्या, राजेश सिंह भदौरिया,  रामनरेश रावत (पार्षद) रवि कुमार (पूर्व पार्षद) कार्यक्रम के आयोजन में सहयोगी रहे।

 लखनऊ से राजेश कुमार की रिपोर्ट नेक्स्ट इंडिया टाइम्स न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए –
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप YouTube से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Facebook से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Twitter से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Instagram से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Telegram से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Whatsapp से जुड़े

Related Articles

Back to top button