तालाब में पैर फिसलने से दो मासूमों की दर्दनाक मौत
करहिया गांव के निवासी रीना पुत्री रामेश्वर और राम बाबू पुत्र राम जनम गोड़ की पानी में डूबने से मौत हो गयी।


सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र के करहिया गांव में छोटे तालाब में नहाते समय पैर फिसलने से दो मासूमो की दर्दनाक मौत हो गयी। जो जानकारी मिली है उसके अनुसार करहिया गांव के निवासी रीना पुत्री रामेश्वर (6 वर्ष) और राम बाबू पुत्र राम जनम गोड़ (7 वर्ष) की पानी में डूबने से मौत हो गयी।
घटना पर बोलते हुए रामबाबू के पिता रामजनम ने बताया कि मैं अपने बच्चे को घर पर छोड़कर काम पर गया था गांव के और बच्चों के साथ कब मेरा बेटा बाउली के किनारे चला गया। घटना के समय मौके पर रही प्रतिमा (10 वर्ष) ने बताया कि “मैं पीछे थी, दोनों भाई-बहन नहा रहे थे इसी दौरान गहरे पानी में जाने लगे। मैंने बहुत प्रयास किया बचाने का लेकिन दोनों मुझे ही पकड़कर पानी की ओर खींच रहे थे। मैनें ये घटना बड़ी दीदी सोनी को बताई। बड़ी बहन के शोर मचाने के बाद जब तक दीदी व ग्रामीण कुछ कर पाते दोनो बच्चो की मौत हो चुकी थी।
वहीं थानाध्यक्ष अश्वनी कुमारी त्रिपाठी ने बताया कि नहाते वक्त दो मासूमों की मौत हो गयी है। मृतक के पिता रामजनम के तहरीर पर पुलिस में मामला दर्ज कर पंचनामा भर शव को अपने कब्जे में ले लिया गया।
सोनभद्र से मनोज राणा, नेक्स्ट इंडिया टाइम्स
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए –
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप YouTube से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Facebook से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Twitter से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Instagram से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Telegram से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Whatsapp से जुड़े