रिश्तों में अनबन, जन्म जन्म का साथ छूटा, फौजी ने कश्मीर में, पत्नी ने एटा में लगाई फांसी, पत्नी बोली- यहां नहीं तो ऊपर मिलूंगी

इससे पहले 10 अगस्त को अरविंद चौहान का शव कश्मीर से एटा लाया गया था। अंत्येष्टि के दौरान आरती पति अरविंद के अंतिम दर्शन करने अंत्येष्टि में पहुंची थी, लेकिन परिवार वालों ने उसे देखने नहीं दिया था।

29 जनवरी 2019 को हुई थी शादी

उत्तर प्रदेश के एटा में पति का अंतिम दर्शन नहीं कर पाने से आहत पत्नी ने भी बुधवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। कोतवाली देहात के गांव बडेरा निवासी सैनिक अरविंद चौहान सेना में जवान थे। वर्तमान में वह कश्मीर में तैनात थे। छह अगस्त को उनका शव सेना के शिविर में लटका मिला था। बताया गया कि अरविंद की पत्नी आरती से अनबन चल रही थी। इसी के चलते आत्महत्या कर ली। 

पति से अनबन की वजह से आरती(24) मायके में रह रही थी। आरती जब पति अरविंद चौहान के अंतिम दर्शन करने पहुंची तो ससुराल वालों ने उसे पति का चेहरा नहीं देखने दिया था। इससे आहत होकर आरती ने कहा था कि “मैं यहां तो नहीं मिल पाई लेकिन ऊपर मिलूंगी” और घर जाकर जान दे दी।

पति-पत्नी की आत्महत्या के पीछे की वजह अनबन बताई जाती है। आरती के परिवारवालों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित और अपमानित करने का आरोप लगाया है। हालांकि, ससुराल पक्ष का कहना है कि हमने अंतिम दर्शन करने से नहीं रोका था। अगर गांव वालों ने कुछ कहा हो तो नहीं बता सकते।

इससे पहले 10 अगस्त को अरविंद चौहान का शव कश्मीर से एटा लाया गया था। जिले के गांव बिजोरी में अंतिम संस्कार हुआ। अंत्येष्टि के दौरान आरती पति अरविंद के अंतिम दर्शन करने अंत्येष्टि में पहुंची थी, लेकिन परिवार वालों ने उसे देखने नहीं दिया था। इससे आहत आरती ने बुधवार रात फांसी लगाकर जान दे दी।

पति की मौत के छह दिन बाद पत्नी आरती ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों से मिली जानकारी की मानें तो अरविंद और आरती की शादी 29 जनवरी 2019 को हुई थी। बीते कुछ महीनों से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। इस वजह से आरती अपने मायके में रह रही थी। 

एटा से शिवम कश्यप की रिपोर्ट

देश और विदेश की ताज़ातरीन खबरों को देखने के लिए हमारे चैनल को like और Subscribe कीजिए
Youtube- https://www.youtube.com/NEXTINDIATIME
Facebook: https://www.facebook.com/Nextindiatimes
Twitter- https://twitter.com/NEXTINDIATIMES
Instagram- https://instagram.com/nextindiatimes
हमारी वेबसाइट है- https://nextindiatimes.com
Google play store पर हमारा न्यूज एप्लीकेशन भी मौजूद है

विज्ञापन के लिए संपर्क करें- contact@nextindiatimes.com

Related Articles

Back to top button