मैनपुरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फर्ज़ी आईएएस गिरफ्तार, अधिकारियों को फोन पर हड़काता था

यह फर्जी अफसर प्रदेश के 40 से 50 आईएएस अधिकारियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस के अधिकारियों को फ़ोन कर हड़का चुका है

यूपी की मैनपुरी जिले की पुलिस ने एक ऐसे आईएएस अधिकारी को किया गिरफ्तार है जो ना सिर्फ फर्जी है बल्कि वह पूर्व प्रमुख सचिव राजस्व सुरेश चंद्रा बनकर अधिकारियों को काम करने का दबाव बनाता था।

बताया जा रहा है कि यह फर्जी अफसर प्रदेश के 40 से 50 आईएएस अधिकारियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस के अधिकारियों को फ़ोन कर हड़का चुका है। हाल ही में इसने मैनपुरी के भोगांव तहसीलदार को भी फोन कर हड़काया था जिसके बाद भोगांव पुलिस और सर्विलांस की टीम ने मिलकर फर्जी आईएएस को किया गिरफ्तार कर लिया।

इस फर्जी अधिकारी का नाम सूरज पटेल है और यह लखीमपुर खीरी का रहने वाला है।

मामले पर बोलते हुए मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार रॉय ने बताया कि “एक फ़ोन जो कि तहसीलदार भोगांव के पास आया था जिसमें फ़ोन करने वाले ने अपना नाम आईएएस सुरेश चन्द्रा बताया था और एक काम को करने के लिए कहा जिसके बाद तहसीलदार ने सीधे आईएएस अधिकारी को फ़ोन कर जब जाना कि क्या उन्होंने फ़ोन किया था तब उनके द्वारा ऐसा कोई भी फ़ोन न करने की बात की गयी जिसके बाद तहसीलदार ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को बताया और इस मामले में मैनपुरी पुलिस ने अपनी जाँच शुरू की। काफी प्रयासों के बाद एसपी मैनपुरी अशोक कुमार रॉय के नेतृत्व में पुलिस और सर्विलान्स की टीम ने लखीमपुर के रहने वाले फ़र्ज़ी आईएएस अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है।

देश और विदेश की ताज़ातरीन खबरों को देखने के लिए हमारे चैनल को like और Subscribe कीजिए
Youtube- https://www.youtube.com/NEXTINDIATIME
Facebook: https://www.facebook.com/Nextindiatimes
Twitter- https://twitter.com/NEXTINDIATIMES
Instagram- https://instagram.com/nextindiatimes
हमारी वेबसाइट है- https://nextindiatimes.com
Google play store पर हमारा न्यूज एप्लीकेशन भी मौजूद है।

खबरों के लिए हमसे संपर्क करें- +91-9044323219, +91-522-3568889

विज्ञापन के लिए संपर्क करें- contact@nextindiatimes.com

Related Articles

Back to top button