जसवंतनगर क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद में पंचायत करने पहुंचे दो लोगों की गोली लगने से मौत।

इटावा: जसवंतनगर क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद में पंचायत करने पहुंचे दो लोगों की गोली लगने से मौत हो गई जिनमें एक मैनपुरी जिले का निवासी बताया गया है।
घटना दोपहर 2 बजे के आसपास की है जब कचौरा रोड स्थित जानकीपुरम कॉलोनी में रिटायर्ड फौजी सर्वेश यादव के पुत्र शिवम और उसकी पत्नी नेहा के बीच साल भर से उपजे विवाद को लेकर नेहा के मायके पक्ष के लोग व रिश्तेदार पंचायत करने पहुंचे थे। तभी गोली चलीं जिसमें नेहा के रिश्तेदार 50 वर्षीय कैलाश चंद्र यादव पुत्र मुकुट सिंह निवासी मनौना करहल मैनपुरी के बगल में गोली लगी और मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मध्यस्थ बताए जाने वाले दूसरे रिश्तेदार रिटायर्ड फौजी राम शंकर यादव पुत्र रामस्वरूप यादव निवासी भीखनपुर जसवंतनगर को भी गोली लगी। जिन्हें घायलावस्था में इटावा के एक निजी अस्पताल में भर्ती गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया गया है कि आरोपी रिटायर्ड फौजी सर्वेश यादव के पुत्र शिवम के साथ नेहा पुत्री जोगेंद्र सिंह निवासी नगला मुकुंद थाना करहल जिला मैनपुरी की शादी साल भर पहले हुई थी। किसी बात को लेकर दोनों का आपस में विवाद चल रहा था। बीच में एक दो बार समझौते की कोशिश हुई लेकिन नतीजा नहीं निकला था। दोपहर में दोनों रिश्तेदारों के पहुंचने पर सीधे गोली मारने की बात कही जा रही थी।
घटना की जानकारी होते ही एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने आकर परिजनों से जानकारी हासिल की बाद में थाना कोतवाली पहुंच कर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया। कि इस मामले में थाना पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी व उसकी पत्नी और बेटे को हिरासत में लिया है, घटना में प्रयुक्त रायफल भी बरामद कर ली गई है।
इटावा से प्रेम कुमार शाक्य की रिपोर्ट
देश और विदेश की ताज़ातरीन खबरों को देखने के लिए हमारे चैनल को like और Subscribe कीजिए
Youtube- https://www.youtube.com/NEXTINDIATIME…
Facebook: https://www.facebook.com/Nextindiatimes
Twitter- https://twitter.com/NEXTINDIATIMES
Instagram- https://instagram.com/nextindiatimes
हमारी वेबसाइट है- https://nextindiatimes.com
Google play store पर हमारा न्यूज एप्लीकेशन भी मौजूद है