इटावा के एसपी सिटी को थप्पड़ मारने के आरोपी को भाजपा ने युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया

एक आरोपी को पदाधिकारी बनाने को लेकर प्रदेशभर में अब ये बात गरम है कि जिस नेता ने महीने भर पहले SP को थप्पड़ मारा हो, उसे अब बीजेपी में बड़ा पद मिल गया है।

बीती जुलाई में यूपी में हुए ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान इटावा के SP सिटी को थप्पड़ मारने के आरोपी बीजेपी कार्यकर्ता को पार्टी में नई ज़िम्मेदारी दी गई है। नेता का नाम है विवेक चौधरी उर्फ संजू चौधरी। इन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। एक आरोपी को पदाधिकारी बनाने को लेकर प्रदेशभर में अब ये बात गरम है कि जिस नेता ने महीने भर पहले SP को थप्पड़ मारा हो, उसे अब बीजेपी में बड़ा पद मिल गया है।

नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विवेक उर्फ संजू चौधरी ने सफाई देते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के अन्य दलों पर उन्हें बदनाम करने की नीयत से फर्जी खबर ट्वीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जनपद में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान हुई हिंसा में पुलिस ने उन्हें आरोपी नही बनाया था और न ही पुलिस और विपक्ष के नेताओ के पास कोई सबूत है। यदि किसी के पास कोई सबूत है तो वह सार्वजनिक करे अन्यथा आगामी विधानसभा चुनाव में युवा जवाब देगा।

बता दें कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान बढ़पुरा ब्लॉक में भाजपा नेता विमल भदौरिया ने अपने समर्थकों के साथ पुलिस से झड़प की थी। तत्कालीन एसपी सिटी प्रशांत कुमार ने भाजपा नेताओं के द्वारा उन्हें पीटने और हिंसा करने का आरोप लगाया गया था। जिसके बाद थाना प्रभारी की शिकायत पर भाजपा नेता विमल भदौरिया समेत 125 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था जिस मामले में पुलिस ने विवेक उर्फ संजू चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आने के बाद प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नियुक्त कर दिया। जिसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत अन्य राजनैतिक दलों ने ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा है। जिसके बाद से राजनैतिक माहौल गर्म हो गया है और नवनियुक्त युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विवेक उर्फ संजू चौधरी ने प्रेसवार्ता में सफाई देते हुए प्रियंका गांधी समेत अन्य विपक्षी दलों को चुनौती दी है कि अगर उनके खिलाफ हिंसा करने या एसपी सिटी को थप्पड़ मारने का कोई सबूत है तो सार्वजनिक करे अन्यथा माफी मांगे नही तो प्रदेश का युवा विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देगा।

वहीं, सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने भी बीजेपी पर निशाना साधते हुए गुंडों की पार्टी बताया है। उन्होंने कहा कि पुलिस को पीटने वाले को बीजेपी ने प्रमोशन किया है।

इटावा से रोहित चौहान की रिपोर्ट

देश और विदेश की ताज़ातरीन खबरों को देखने के लिए हमारे चैनल को like और Subscribe कीजिए
Youtube- https://www.youtube.com/NEXTINDIATIME
Facebook: https://www.facebook.com/Nextindiatimes
Twitter- https://twitter.com/NEXTINDIATIMES
Instagram- https://instagram.com/nextindiatimes
हमारी वेबसाइट है- https://nextindiatimes.com
Google play store पर हमारा न्यूज एप्लीकेशन भी मौजूद है

Related Articles

Back to top button