पाकिस्तान से भेजी गई 1 किलो RDX बरामद,पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम

पंजाब में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। गुरदासपुर की पुलिस ने सुखविंदर सिंह नाम के एक युवक को अरेस्ट किया, इसके पास से पुलिस को 1 किलो RDX बरामद हुआ है। RDX बरामद होने के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरदासपुर की पुलिस ने सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 1 किलो RDX मिला है। बताया जा रहा है कि सुखविंदर सिंह का पाकिस्तान के तस्करों के सीधा संपर्क है और वहीँ से उसे यह RDX मिला है। ‘

फ़िलहाल पुलिस सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार करके यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि, इस विस्फोटक का इस्तेमाल कौन और कहाँ करने वाला था।  क्या सुखविंदर को किसी अन्य को यह विस्फोटक सप्लाई करना था या फिर उसे उसके आकाओं से खुद ही किसी आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए कहा गया था। बता दें कि पंजाब में कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में पडोसी मुल्क भारत में आतंकी वारदात कर अराजकता और दहशत फैलाने की साजिश रच सकता है।  

Related Articles

Back to top button