भारत में कोविड-19 से ठीक हुए लोगों की कुल संख्‍या तीन करोड़ से अधिक पार हुई, कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 37.73 करोड़ के पार

देश में सक्रिय मामलों की संख्‍या आज 4,50,899 हो गई है और सक्रिय मामले अब देश के कुल संक्रमित मामलों के केवल 1.46 प्रतिशत ही हैं।

कोविड-19 के खिलाफ चल रही लड़ाई में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। इस कड़ी में अब देश में कोविड-19 से ठीक हुए लोगों की संख्या तीन करोड़ से अधिक हो गई है।

कोविड महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक संक्रमित हुए लोगों में से 3,00,14,713 लोग पहले ही ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान ठीक हुए मरीजों की संख्‍या 39,649 रही। इस प्रकार कुल मिलाकर रिकवरी दर 97.22 प्रतिशत हुई है, जो लगातार रिकवरी के बढ़ते हुए रूझान को दर्शाती है।

कोविड-19 टीकाकरण के सार्वभौमिकरण का नया चरण 21 जून, 2021 को शुरू हुआ। केन्‍द्र सरकार देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति और दायरा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले 15 दिनों से लगातार दैनिक नये मामलों की संख्‍या 50,000 से कम चल रही है। यह केन्‍द्र और राज्‍य/केन्‍द्र शासित प्रदेशों के लगातार और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

देश में सक्रिय मामलों की संख्‍या आज 4,50,899 हो गई है और सक्रिय मामले अब देश के कुल संक्रमित मामलों के केवल 1.46 प्रतिशत ही हैं।

पूरे देश में परीक्षण क्षमता में लगातार बढ़ोतरी से पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 14,32,343 व्‍यक्तियों की जांच की गई। देश में अब तक कुल मिलाकर 43 करोड़ (43,23,17,813) परीक्षण किये जा चुके हैं।

देश में जहां एक ओर परीक्षण क्षमता में बढ़ोतरी हो रही है, वहीं साप्‍ताहिक संक्रमण में भी लगातार गिरावट हो रही है। साप्‍ताहिक संक्रमण दर वर्तमान में 2.32 प्रतिशत है, जबकि दैनिक संक्रमण दर आज 2.59 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर पिछले 21 दिनों से लगातार 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है और यह 35 दिनों से लगातार 5 प्रतिशत से कम चल रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए –
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप YouTube से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Facebook से जुड़े

नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Twitter से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Instagram से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Telegram से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Whatsapp से जुड़े

Related Articles

Back to top button