मौसम बदलते ही बढ़ी किसानों की चिंता, CM योगी ने किया मुआवजे का ऐलान

उरई। मौसम में अचानक आये बदलाव के कारण कहीं पर किसान खुश तो कहीं पर मायूस नजर आ रहे है। कारण है कि अभी किसानों के अधिकतर खेतों में गेंहू, चना, लाही आदि की फसलें पकी हुई खडी़ है। जिन किसानों के खेतों में फसल कटी रखी है। वह भगवान से मौसम में सुधार की प्रार्थना कर रहे है। मौसम को लेकर किसान चिन्तित नजर आ रहे है।

प्रदेश के बुंदेलखंड मेरठ, सहारनपुर सहित दो दर्जन जिलों में बारिश और कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई है जिससे गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। झांसी और ललितपुर में बारिश और ओलावृष्टि से फसल को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है। इन जिलों में ओलावृष्टि के चलते आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारिश और ओलावृष्टि के दृष्टिगत अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें –यूपी में आज भी कई जगहों पर हुई झमाझम बारिश, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

अधिकारियों को क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्य पर नजर रखने और प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाने के कार्य करने के निर्देश दिए हैं। आपदा से जनहानि में प्रत्येक प्रभावित परिवार को 400000 रुपये की अनुमन्य राशि को तुरंत प्रदान करने का भी निर्देश है। इस आपदा में जिन लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा है या पशु हानि हुई है, ऐसे प्रभावित को तत्काल अनुमन्य की विधि राशि प्रदान करने के भी निर्देश हैं।

बताते चलें कि कई दिनों से लगातार धूप निकलने के कारण गर्मी ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया था। जिससे तापमान भी बढ़ने लगा था। मगर गुरूवार को दिन भर बादल छाये रहे शाम को ठंडी हवा चलने मौसम में ठण्डक महसूस हुई शुक्रवार को सुबह के समय लगभग 9 बजें से बूंदा-बादी शुरू हुई जिससे मौसम और भी ठंडा हो गया। बूंदा-बादी होने से किसानों को चिन्ता जरूर बढ़ गयी है। अगर हम इस समय खेती की बात करें तो रबी की फसल पक कर लगभग तैयार पडी़ है। कई किसान मटर की फसल को काटवा चुके है। कुछ किसान इसकी मढा़ई भी कर चुके ह। इस समय खेतों में चना, सरसों तथा गेंहू की फसल तैयार खडी़ है। सुबह हुई बूंदा-बादी ने किसानों को चिन्ता बढा़ दी है। दिनभर धूप न निकलने एवं आकाश पर बादल छाने से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली मगर किसान परेशान दिखा है। जिन किसानों के खेतों में फसल कटी रखी है। वह भगवान से मौसम साफ होने की प्रार्थना कर रहे है।

मौसम साफ होने की किसान कर रहे भगवान से प्रार्थना:

आकाश में छाये बादलों एवं बूंदा-बादी ने किसानों का चिन्ता में डाल दिया है। तमाम किसानों का कहना है कि अगर बारिश के साथ ही कहीं पर ओलावृष्टि होती है। तो किसानों की पकी हुई फसल को नुकसान हो सकता है। इस लिए किसान भगवान से एक ही प्रार्थना कर रहे है। कि यहां पर अभी न तो कहीं बारिश हो और न ही ओलावृष्टि नहीं तो किसान का भारी नुकसान हो जायेगा। क्योंकि इस समय लगभग कई फसलें पककर तैयार है।

सरसों की फसल को हो सकता बडा़ नुकसान:

अगर मौसम के साथ कहीं पर जनपद में तेज हवा चलने के साथ ओलावृष्टि या अधिक बारिश होती है। तो सरसों की फसल को अधिक नुकसान हो सकता है। क्योंकि हवा चलने से यह आपस में टकरायेगी जिससे सरसों झड़ सकती हें इससे उसमें खाली पौधा खडा़ दिखाई देगा। जबकि दाना सभी झड़ जायेगा।

Tag: #nextindiatimes #weather #cmyogi #compensation #farmers #rain #weatherforecast #farming #corps

Related Articles

Back to top button