अमीर और अमीर होता जा रहा है और ग़रीब और ग़रीब होता जा रहा है

कोरोना महामारी में लाकॅडाउन के चलते यह तो पता था महंगाई बढ़ेगी मगर इतनी यह ना सोचा था, ये देश के लिए काफी बड़ा संकट है। महंगाई बढ़ने से सबसे ज्यादा असर गरीब आदमी पर पढ़ता है, आज दालो के दाम आसमान छू रहे है, १०० रुपय किलो से कम है ही नहीं, महंगाई हमारे देश की गंभीर समस्या बनती जा रही है, अमीर और अमीर होता जा रहा है और ग़रीब और ग़रीब होता जा रहा है, बढ़ती महंगाई के कई कारण है जैसे काला बजारी और सरकार की अधूरी नीतिया−

महंगाई के कारण :-

काला बाज़ारी:-

काला बाज़ारी इसका एक मुख्य कारण हैं क्यूकि जब ज़रूरी वस्तुओं को बाज़ार मे कम मात्रा में भेजा जाता हैं, जिसकी माँग ज़्यादा हैं, तब उसकी काला बाज़ारी होने लगती हैं, उन चीज़ों के दाम तो बढ़ते ही हें साथ में काला बाज़ारी भी सक्रिए हो जाति हैं।

सरकार की अधूरी नितियां

सरकार की अधूरी नीतियां इसका एक प्रमुख कारण है, सरकार नीतिया तो कई लाती है, मगार उसे पूरी तरह से नियंत्रण नहीं दे पाती और इसीलिए असफल रह जाती हैं, अपनी नीतियों को वह पूर्ण रूप से अमल नहीं कर पाती, जिसकी वजह से ग़रीबो और आम इंसानों को उसके लाभ नहीं मिल पाते।

बढ़ती महंगाई का समाधान:-

अब इसका समाधान हम और आप तो कर नही सकते, यह तो सरकार को ही करना पड़ेगा अब सरकार चाहे तो बढ़ती महंगाई पर लगाम कस भी सकती हैं मगर कैसें?? अगर सरकार ब्याज दर बढ़ा दे तो?? वह समय समय पर सर्वेक्षण करा कर यह जान सकती हैं की कही कोई व्यापारी या कोई व्यक्ति काला बाज़ारी तो नहीं कर रहा।

अगर कोई काला बाज़ारी यानी अधिक दाम पर कोई समान बेच रहा है तो उस पर कार्यवाही होनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button