साप्ताहिक राशिफल: रविवार 18 अक्टूबर 2020 से शनिवार 24 अक्टूबर 2020 तक का राशिफल

साप्ताहिक राशिफल, रविवार, 18, अक्टूबर, 2020, से शनिवार 24, अक्टूबर, 2020 तक का राशिफल

मेष राशि:- राशि के जातक निवेश से आय अर्जित करेंगे। शेयर मार्केट के अप-डाउन के बाद भी आपके लाभ में कोई भी कमी आती नहीं दिख है। विद्यार्थियों के लिए यह समय शुभकारी रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षायों में प्रतिभाग करने वाले छात्र सफलता हासिल कर सकते हैं। किसी विशेष कार्य में परिवारजनों और घनिष्ठ मित्रों भरपूर सहयोग मिलेगा। कुछ नए लोगों से भी मुलाकात होने की संभावना बन रही है। रुका हुआ धन मिलने के पूरे आसार हैं। वाहन-मशीनरी और इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों का उपयोग करते समय सावधान बरतें।

वृष राशि:- वृष राशि वालों के लिए यह सप्ताह तरक्की हासिल करने वाला रहेगा। यदि आप अपने क्रोध पर नियंत्रण कर ले गए तो जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आपकी तरक्की सुनिश्चित है। नौकरीपेशा लोगों को थोड़े से बदलावों का सामना करना पड़ेगा। बिजनेस में ऊंचाइयां हासिल करने के लिए नए आइडिया पर काम करने की जरूरत है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी दिख रही है। यश-कीर्ति में बढ़ोतरी की पूर्ण संभवना। सेहत बेहतर रहेगी। धार्मिक-आध्यात्मिक कार्यो में मन लगेगा। प्रेम प्रस्ताव मिलेगा।

मिथुन राशि:- किसी भी काम को मन लगाकर करना होगा। लापरवाही और आलस से आप पीछे रह जाएंगे और इसका फायदा दूसरे लोग उठा ले जाएंगे। धन का निवेश करने की सोच रहे हैं तो सभी मानकों पर गहनता से विचार लें। प्रॉपर्टी लेने के योग बन रहे हैं। अविवाहितों के विवाह की बात इस सप्ताह बन सकती है। मानसिक तनाव से बचने के लिए योगा, अध्यात्म की तरफ जाना आपके लिए हितकारी रहेगा। इस सप्ताह आप अपनी आदतों या लालच पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंध बिगड़ सकते हैं।

कर्क राशि:- नौकरी और व्यवसाय में स्थितियां अनुकूल रहने वाली हैं। खर्चों में कमी आने से आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। सेहत में सुधार होगा। विद्यार्थियों के लिए उपयुक्त समय रहने वाला है। किसी कॅरियर मार्गदर्शक की सलाह लेकर अपने भविष्य को उज्जवल बनाने का प्रयास हितकारी रहेगा। युवाओं के लिए यह समय उपयुक्त है। व्यापारियों को कार्य के संबंध में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। संतानपक्ष की ओर से कोई उत्साहवर्धक समाचार मिलेगा। प्रेम प्रकरण सफल होगा।

सिंह राशि:- सप्ताह मिश्रित फलदायी रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। पारिवारिक मेल-मिलाप का समय रहेगा। आर्थिक मामलों के लिए भी सप्ताह बेहतर है। आत्मविश्वास के दम पर आपको जीत हासिल होगी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। इस सप्ताह जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। किसी भी काम को करने की जल्दबाजी ना करें। जो करें सोच-समझकर करें। पैसों की बचत करने की आदत डालें।

कन्या राशि:- सप्ताह दौड़भाग भरा रहेगा। नौकरीपेशा को अधिक मेहनत करने की जरूरत है। अपने काम को ईमानदारी से करें। बिजनेस में भी मेहनत का वक्त है। अविवाहितों के विवाह का प्रस्ताव आएगा। व्यापारियों को बिजनेस में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। कार्य के सिलसिले में यात्राएं भी करना पड़ सकती है। सप्ताह के मध्य में किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी जो आपके आर्थिक और भावनात्मक रूप से सहयोग करेगा।

तुला राशि:- तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह कुछ झंझट पैदा करने वाला रहेगा। बेमतलब की बातें, विवाद परेशान करेंगे। खासकर परिवार में ही आपको विरोध का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। कोई धोखाधड़ी आपके साथ हो सकती है। व्यापारियों के लिए समय सामान्य रहेगा। लव लाइफ के लिए समय यह सप्ताह ज्यादा अच्छा नहीं है। कार्यो में रूकावटें भी बहुत आएंगी। इससे मानसिक तनाव होगा। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि:- वृश्चिक राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से सप्ताह उत्तम है, लेकिन पारिवारिक जीवन डिस्टर्ब रहेगा। पिछले सप्ताहों में जो काम अटक गए थे वे इस सप्ताह पूरे हो सकते हैं। आने वाला समय भी आपके लिए बहुत अच्छा है, इसलिए भविष्य की योजनाओं पर अमल करना अभी से प्रारंभ कर दें। युवाओं को नया जॉब ऑफर मिलेगा। नौकरीपेशा भी अपने मन मुताबिक काम बदल सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। मन में प्रसन्न रहेगा।

धनु राशि:– धनु राशि के जातकों के सप्ताह सामान्य रहेगा। सेहत भी ठीक रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से आप मजबूत महसूस करेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य से जुड़ी चिंता दूर होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पुराना कहीं अटका हुआ पैसा लौट आने की उम्मीद है। नया काम प्रारंभ करना चाहते हैं तो जरूर करें, समय उतार-चढ़ाव में ठहराव आएगा। नौकरीपेशा को कार्य की अधिकता रहेगी। प्रेम संबंध गति पकड़ेंगे।

मकर राशि:- मकर राशि वालों का यह सप्ताह खर्चीला बीतेगा। पारिवारिक जरूरतों पर अचानक खर्च करने की स्थिति बनेीग। पारिवारिक कार्यो में दौड़धूप भी अधिक करना पड़ेगी। संतान पक्ष के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरीपेशा लोग अपने काम पर ध्यान लगाएं। व्यापारियों को कार्य विस्तार का मौका मिलेगा। इंजीनियरिंग और संचार क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की हासिल होगी। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे। प्रेम प्रकरणों में सतर्क रहें।

कुम्भ राशि:- इस सप्ताह आपकी राशि में धन लाभ के योग बन रहे हैं। सोचे हुए सभी कार्य तय समय पर पूरे हो जाएंगे। व्यापारियों को अपने काम पर अधिक ध्यान देने और कुछ नया करने के बारे में सोचना होगा। अपने कार्यक्षेत्र में विस्तार देने के लिए आपको बड़ा कर्ज भी लेना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए तरक्क्की के योग बन रहे हैं। आपके कार्य में बदलाव भी संभव है। वैवाहिक जीवन में परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। निजी संबंधों में मधुरता के लिए अपने व्यवहार को मृदु रखना आवश्यक होगा।

मीन राशि:- मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उपयुक्त रहने वाला है। बीते सप्ताह में आपने जिन परेशानियों का सामना किया था वो सभी परेशानियां इस सप्ताह दूर होती दिख रहीं हैं। जॉब या बिजनेस में बदलाव करना चाहते हैं तो कर सकते हैं, परिणाम सार्थक ही मिलेंगे। तनाव से दूर रहने के लिए पारिवारिक और निजी संबंधों में पारदर्शिता रखना जरूरी होगा। अनावश्यक खर्चो से बचिए। अविवाहितों के विवाह की संभवानाओं के पंख लगते दिख रहे हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर चले रहे विवाद में सुलह होने की संभवानाएं हैं। धैर्य और संयम आपको बहुत आगे ले जाने वाली हैं।

Related Articles

Back to top button