स्वच्छ भारत अभियान की खुलेआम उड़ाई जा रही धज्जियां

नगर निगम के अधिकारी है मस्त नगर निगम जोन 8 सपोर्ट गंज की सफाई हुई है पस्त

लखनऊ: सरकार स्वच्छ भारत अभियान चला रहा है। वहीं जोन 8 के नगर निगम द्वारा सरकार के इस अभियान पर पानी फेरता हुआ दिख रहा है। जोन 8 नगर निगम के सफाई कर्मियों द्वारा सफाई कार्य कराया जाता हैं। वहीं सपोर्ट गंज चौराहा जोन 8 नहर पुल के अंतर्गत नहर किनारे मरे हुए जानवर एवं कूड़ों को नगर निगम द्वारा फेका जा रहा हैं।

जिसकी सड़न भरी गंदगी (बदबू) से लोगों का जीना दुश्वार हो रखा है। जोन 8 नगर निगम अधिकारी सफाई का जायजा लेने की भी जरूरत नही समझते हैं। नहर के दोनों ओर दीवारें होने के कारण किसी को यह गंदगी नहीं दिखती जिसे लोग भी नजर अंदाज कर देते हैं। देश कोरोना की मार से ठीक से संभाल भी नहीं सकी है।

इधर तीसरी लहर का भी अंदेशा है फिर भी नगर निगम के अधिकारी केवल फुटपाथ के ठेले वालों से मलाई खाने से फुर्सत ही नहीं है। कोई अधिकारी कुर्सी से उठना भी नहीं चाहता है आखिर नगर निगम जोन 8 के अधिकारी महामारी को कोई नया न्योता दे रही है। आखिर जोन 8 नगर निगम के अधिकारी सरकार की नीतियों का उल्लंघन करने पर नगर निगम आमदा है।

संवाददाता: राजेश कुमार, नेक्स इंडिया टाइम्स, लखनऊ

देश और विदेश की ताज़ातरीन खबरों को देखने के लिए हमारे चैनल को like और Subscribe कीजिए
Youtube- https://www.youtube.com/NEXTINDIATIME
Facebook: https://www.facebook.com/Nextindiatimes
Twitter- https://twitter.com/NEXTINDIATIMES
Instagram- https://instagram.com/nextindiatimes
हमारी वेबसाइट है- https://nextindiatimes.com
Google play store पर हमारा न्यूज एप्लीकेशन भी मौजूद है

खबरों के लिए हमसे संपर्क करें- +91-9044323219, +91-522-3568889

विज्ञापन के लिए संपर्क करें- contact@nextindiatimes.com

Related Articles

Back to top button