धौलपुर जिले की चैन स्नैचिंग करने वाली बावरिया गैंग की तीन महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

धौलपुर जिले की मनिया थाना पुलिस ने चैन स्नैचिंग करने वाली बावरिया गैंग की तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपी तीनों महिलाओं के कब्जे से तीन सोने की जंजीर भी बरामद की गई है। पिछले लंबे समय से बावरिया गैंग की महिलाएं जिले में चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दे रही थी।

मनिया थाना S.H.O. सुमन कुमार ने बताया कि जिले में पिछले लंबे समय से चैन स्नैचिंग करने वाली महिलाओं की गैंग सक्रिय थी। चेन स्नेचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही थी। स्थानीय मनिया पुलिस थाने पर भी एक महिला ने अभियोग दर्ज कराया था। उन्होंने बताया घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए स्थानीय पुलिस ने मुखबिर तंत्र को मजबूत कर एवं तकनीकी साक्ष्यों पर गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया।
स्थानीय पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए बावरिया गैंग की सक्रिय चैन स्नैचिंग करने वाली गैंग की सदस्य 20 वर्षीय क्रांति उर्फ भूरा पुत्री महेंद्री बाबरिया निवासी रूंध आजाद नगर थाना चिकसाना जिला भरतपुर, 23 वर्षीय उर्फ सलोनी पत्नी दिनेश बाबरिया निवासी रुंध, जिला भरतपुर एवं 35 वर्षीय मंजू पत्नी सुंदर बाबरिया निवासी भरतपुर को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया तीनों महिलाएं बावरिया गैंग की सक्रिय सदस्य हैं। तीनों महिलाएं बस स्टैंड टेंपो स्टैंड के साथ भीड़भाड़ वाले बाजारों में जिन महिलाओं के गले में जंजीर और मंगलसूत्र होते हैं उनके पास पहुंचती हैं। ऐसी महिलाओं को बातों में उलझा कर वारदात को अंजाम देती है।
उन्होंने बताया तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर तीन सोने की जंजीर भी बरामद की हैं। तीनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है। अनुसंधान के दौरान चैन कितने दिन की अन्य मामले भी खुल सकते हैं।
संवाददाता- राकेश गोस्वामी, धौलपुर, नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स
देश और विदेश की ताज़ातरीन खबरों को देखने के लिए हमारे चैनल को like और Subscribe कीजिए
Youtube- https://www.youtube.com/NEXTINDIATIME…
Facebook: https://www.facebook.com/Nextindiatimes
Twitter- https://twitter.com/NEXTINDIATIMES
Instagram- https://instagram.com/nextindiatimes
हमारी वेबसाइट है- https://nextindiatimes.com
Google play store पर हमारा न्यूज एप्लीकेशन भी मौजूद है