मिशन शक्ति के तहत एचसीएल फ़ाउंडेशन ने किया महिलाओ के लिए जागरूता अभियान का आयोजन
इस अभियान के आयोजन के मौके पर एचसीएल फाउंडेशन साथ ही पुलिस विभाग के अधिकारी सहित सैकड़ों महिलाएं वहां मौजूद रहीं और सबकी बातों को सुना।


उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले मे मिशन शक्ति के तहत हुआ जागरूकता अभियान का आयोजन, एचसीएल फाउंडेशन के साथ सयुंक्त रूप से महिलाओं और बेटियों को सशक्त व स्वावलंबी बनाने के लिए चलाया ये अभियान, एसपी अजय कुमार ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को जागरूक और स्वावलंबी बनाने के लिए आम-जनमानस यानि आम जनता का भी अधिक से अधिक सहयोग प्राप्त किया जाए।

उत्तर प्रदेश सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओं में अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदार बनाकर उनके जीवन स्तर को उठाया जाए। एसपी अजय कुमार ने आगे कहा की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना बेहद ही ज़रूरी है। मिशन शक्ति अभियान में घरेलू महिलाओं को घर पर ही रहकर उन्हे आत्मनिर्भर बनाने पर काम किया जाए।

इस अभियान के आयोजन के मौके पर एचसीएल फाउंडेशन साथ ही पुलिस विभाग के अधिकारी सहित सैकड़ों महिलाएं वहां मौजूद रहीं और सबकी बातों को सुना।
संवादाता: आशीष सिंह
देश और विदेश की ताज़ातरीन खबरों को देखने के लिए हमारे चैनल को like और Subscribe कीजिए
Youtube- https://www.youtube.com/NEXTINDIATIME…
Facebook: https://www.facebook.com/Nextindiatimes
Twitter- https://twitter.com/NEXTINDIATIMES
Instagram- https://instagram.com/nextindiatimes
हमारी वेबसाइट है- https://nextindiatimes.com
Google play store पर हमारा न्यूज एप्लीकेशन भी मौजूद है