आसपास फैली गंदगी के विरोध में जल समाधि आंदोलन पर बैठे जिले के लोग
अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी जब कोई निस्तारण नहीं हुआ तो मजबूर होकर इलाके के सैकड़ो लोगों ने नदी में खड़े होकर अनिश्चितकालीन समय के लिए जल सत्याग्रह शुरू कर दिया।


यूपी के हरदोई ज़िले में एक पोल्ट्री फार्म (मुर्गी पालन फार्म) खुलने से आसपास के इलाकों में मक्खियों का जमावाड़ा इस कदर बढ़ गया है कि लोगों का रहना और जीना दूबर हो गया है। इस बीमारी से अब ग्रामीणों को महामारी फैलने का डर सता रहा है। अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी जब कोई निस्तारण नहीं हुआ तो मजबूर होकर इलाके के सैकड़ो लोगों ने नदी में खड़े होकर अनिश्चितकालीन समय के लिए जल सत्याग्रह शुरू कर दिया। इस जल सत्याग्रह में किसान यूनियन भी शामिल हो गई है। किसान जय जवान-जय किसान नारे की नारेबाजी कर रहे हैं।
हरदोई जिले में पोल्ट्री फार्म हाउस की वजह से मक्खियों के जमावड़े का आतंक और खौफ इस कदर व्याप्त हो गया है कि इलाके के सैकड़ो लोगों को आज नदी में खड़े होकर जल सत्याग्रह करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। आज सैकड़ो की संख्या में लोगों ने महिलाओं सहित गोमती नदी में खड़े होकर अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह शुरू कर दिया। थाना पिहानी के चपर तला गांव में बरनाला पोल्ट्री फार्म के खुलने से आसपास के गांवों में मक्खियों का प्रकोप इस कदर फैल गया है कि मक्खियों की चपेट में आने से गांव वालों का रहना दूबर हो गया है। हजारों की संख्या में मक्खियों का झुंड गांवों में घरो में घुसकर लोगों का जीना दुस्वार किये है। इलाके के लोगो को महामारी फैलने का भय सता रहा है। ग्रामीणों की मानें तो मक्खियों की वजह से कई गांवों में महामारी फैल सकती है और सैकड़ो लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है।
किसान यूनियन के नेता राजू गुप्ता और नीरज कुमार ने संबंधित अधिकारियों से कई बार इस पोल्ट्री फार्म को बंद कराने या हटाये जाने की शिकायत की लेकिन उनकी फरियाद किसी ने नही सुनी और न ही कोई कार्रवाई की गई। आखिरकार मजबूर होकर इलाके के सैकड़ो लोगों ने आज गोमती नदी में छाती तक डूबकर खड़े होकर अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने नदी में खड़े होकर जमकर नारेबाजी भी की। ग्रामीणों के इस धरना प्रदर्शन की खबर जब प्रशासन को लगी तो एसडीएम व पुलिस बल काफी देर बाद मौके पर पहुंचा। एसडीएम के समझाने के बावजूद भी गुस्साए ग्रामीणों ने अपना प्रदर्शन जारी रखा और पोल्ट्री फार्म बन्द कराने या हटाने की मांग पर अड़े रहे। खबर लिखे जाने तक जल सत्याग्रह जारी रहा।
हरदोई से आशीष सिंह की रिपोर्ट
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए –
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप YouTube से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Facebook से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Twitter से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Instagram से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Telegram से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Whatsapp से जुड़े